{"_id":"64a7036f38f12d0b290d793f","slug":"rape-of-a-five-year-old-girl-playing-in-the-garden-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-702-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाग में खेल रही पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाग में खेल रही पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म
Thu, 06 Jul 2023 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। बाग में खेल रही पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोस के रहने वाले किशोर ने दुष्कर्म किया। रिपोर्ट लिखाने गए परिजनों को बिलसंडा पुलिस दिन भर थाने में बैठाए रही। शाम को सीओ की फटकार के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने बताया कि बुधवार को वह अपने घर के बाहर शौचालय का निर्माण करा रहा था। पास में ही उसकी पांच साल की बेटी खेल रही थी। शाम के वक्त उन्होंने बेटी के रोने की आवाज सुनी। जब वह मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ बेटी उनसे लिपट गई। उसकी हालत देखकर वह सन्न रह गए। बेटी को घर लाए। बाद में पत्नी को साथ लेकर बेटी का इलाज कराने रात को ही पड़ोस के गांव में डॉक्टर के पास पहुंचे।
युवक का आरोप है पड़ोस का रहने वाला एक किशोर उनकी बेटी को बाग में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे वह बेटी को लेकर थाने आए। जहां पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर शाम तक बैठाए रखा। शाम करीब सात बजे सीओ बीसलपुर की फटकार के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया और जांच करने गांव पहुंची।
विज्ञापन
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
वर्जन
घटना का मौका मुआयना किया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सतीश चंद्र शुक्ला, सीओ बीसलपुर।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,