{"_id":"5ea084108ebc3e90602aaa4f","slug":"rape-case-pilibhit-news-bly4035160111","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अब शादी से मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अब शादी से मुकरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। युवती ने शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जब उसने शादी की जिद की तो आरोपी और उसके परिवार वालों ने इनकार कर दिया। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक अन्य घटना में महिला ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और पुत्री की पिटाई करने का आरोप लगाया।
क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा मुस्तकीन सबलपुर के एक युवक का उसकी बुआ के घर आना जाना था। एक जाति का होने के चलते युवक उसके घर भी आता-जाता था। युवती के अनुसार उसने एक दिन परिवार वालों की गैरमौजूदगी में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार शीघ्र शादी करने की बात कहते हुए दुष्कर्म किया। होली के समीप जब उसने शादी करने की जिद की तो वह मुकर गया। गांव वालों से मिलकर दो बार पंचायत हुई। तब आरोपी और उसके माता-पिता ने अप्रैल में शादी करने का आश्वासन दिया। युवती का आरोप है कि अब आरोपी के परिवार वालों ने उसे छिपा दिया है। युवती ने उस पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। एक अन्य मामले में गांव की महिला ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और धमकाने का आरोप लगाया। उसका आरोप है कि शोर-शराबा करने पर उसकी पुत्री की आरोपियों ने पिटाई कर दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।