फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape Accused Released on Bail Pressures Victim to Reach a Settlement

Pilibhit News: जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता पर बनाया समझौते का दबाव

Mon, 23 Mar 2026 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rape Accused Released on Bail Pressures Victim to Reach a Settlement
अमरिया। दुष्कर्म के एक मामले में जमानत पर छूटे आरोपी ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी के निर्देश पर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने सात फरवरी 2026 को आकाश निवासी ग्राम भमौरा थाना न्यूरिया के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में उसे जमानत मिल गई। आरोप है कि जेल से छूटने के बाद से ही आरोपी लगातार उस पर और अन्य गवाहों पर समझौते का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

15 मार्च 2026 को दोपहर के समय आरोपी आकाश अपने साथी खेमकरन और तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ उसके घर में घुस आया। आरोपियों ने जबरन समझौता करने को कहा और मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed