{"_id":"5e9f1ad98ebc3e90a8331e63","slug":"ramjan-month-pilibhit-news-bly403397213","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान में मस्जिद में सिर्फ इमाम पढ़ेंगे नमाज, कोशिश में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान में मस्जिद में सिर्फ इमाम पढ़ेंगे नमाज, कोशिश में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। रमजान में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। शासन से दिशा निर्देश मिलने के बाद धर्मगुरुओं से सामूहिक रूप से जमा न होने की अपील कराई जा रही है। वहीं विभिन्न थानों में पीस कमेटी की बैठक कर अधिकारियों ने सहयोग की अपील की। संभ्रांत लोगों को लॉकडाउन पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कोतवाली में मंगलवार शाम को हुई पीस कमेटी की बैठक में एडीएम वित्त अतुल सिंह, एएसपी रोहित मिश्र पहुंचे। इसमें संभ्रांत नागरिकों से कहा गया कि कोरोना महामारी को देखते हुए लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में संक्रमण से बचने में इसके नियमों का पालन करें। सामूहिक रुप से कहीं नमाज अदा न की जाए। न ही रोजा अफ्तार को जमा हों। मस्जिदों में सिर्फ इमाम और चंद लोग ही रहेंगे। बकाया सभी लोग अपने घरों पर ही नमाज पढ़ें। एएसपी ने कहा कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। सोशल साइट्स को लेकर गंभीरता और धैर्य से काम लें। कोई आपत्तिजनक पोस्ट समाने आती है, तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बुलाए गए लोगों को सामाजिक दूरी बनाते हुए बैठाया गया।
गजरौला। रमजान को लेकर थाना परिसर में हुई बैठक में सीओ सिटी प्रवीण मलिक, इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह ने संभ्रांत लोगों से लॉकडाउन का पालन कराने की अपील की। यह भी कहा कि वह दूसरों को भी समझाएं और जागरूक नागरिक होने की जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन
परेवा वैश्य। जहानाबाद थाने में हुई बैठक में एसडीएम सौरभ दुबे, सीओ सदर प्रमोद कुमार ने कहा कि घरों पर रहकर लॉकडाउन का पालन करते हुए नमाज पढ़ें। सामूहिक रुप से नमाज और रोजा अफ्तार न हो। यह खुद की हिफाजत के लिए हैं। सभी को सुरक्षा इंतजाम का भरोसा दिलाया गया। साथ ही उल्लंघन करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इंस्पेक्टर मनीराम सिंह, पूर्व चेयरमैन एजाज अहमद , तैयब, अकील अहमद, फरमूद अली मौजूद रहे।