फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ram devotee, take the sign of Ram...

Pilibhit News: राम भक्त ले चला रे, राम की निशानी...

Tue, 17 Oct 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ram devotee, take the sign of Ram...
पीलीभीत। रामलीला महोत्सव में सोमवार को भरत के वन जाकर श्रीराम को लौटने के आग्रह की लीला का मंचन हुआ। भरत अपने भ्राता श्रीराम को मनाने की काफी कोशिश करते हैं, लेकिन श्रीराम नहीं मानते। इसके बाद गुरु वशिष्ठ के कहने पर भरत श्रीराम की चरणपादुका सिर पर रखकर अयोध्या ले जाते हैं।
विज्ञापन

लीला मंचन में दिखाया गया कि अयोध्या का माहौल भगवान श्रीराम के विरह में शोकाकुल है। इस बीच महाराज दशरथ अपने प्राण त्याग देते हैं। अगले दृश्य में भरत और शत्रुघ्न का अयोध्या में प्रवेश होता है। राम, लक्ष्मण व सीता के वनवास व पिता दशरथ के मरण का समाचार पाकर वह दुखी हो जाते हैं। भरत गुरु वशिष्ठ से कहते हैं कि मुझे राज्य नहीं चाहिए। मेरा कल्याण तो भैया श्रीराम के चरणों में है। इसके पश्चात भरत- शत्रुघ्न श्रीराम को मनाने के लिए निकल पड़ते हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट में राम-भरत मिलाप के दृश्य को देखकर सभी की आंखें भर आती हैं। भरत सहित माताएं, गुरुदेव सभी श्रीराम को मनाने की कोशिश करते हैं। गुरु वशिष्ठ कहते हैं कि आप अपनी चरणपादुका भरत को सौंप दें, जिन्हें राजगद्दी पर रखकर भरत राज करेंगे। भरत श्रीराम की चरणपादुका माथे पर लगाते हैं, इस बीच पार्श्व में शीश पर खड़ाऊं आंखों में पानी, रामभक्त ले चला रे राम की निशानी...भजन बजता है। इस मौके पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, केशव सक्सेना, भानु प्रताप सिंह, अमरीश शर्मा, रमाकान्त पाण्डेय, प्रेम सिंह, अमिताभ त्रिपाठी, नरेश शुक्ला, संजीव सिंह, अमित जौहरी, संजीव शर्मा, संजीव मिश्रा, अवनीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed