{"_id":"572cd6a64f1c1b70365cd036","slug":"ram-a-vehicle-the-death-of-a-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 06 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी खरीदकर घर जा रहे साइकिल सवार मजदूर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घरवालों से जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों से तहरीर मांगी है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के आदर्श कालोनी मझोला निवासी 38 वर्षीय गोपाल विश्वास पुत्र परवास विश्वास मजदूरी करता है। गुरुवार शाम टांडा कॉलोनी से सब्जी खरीदकर साइकिल से घर के लिए निकला था। टनकपुर हाइवे पर कलेक्टर फार्म के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर होने पर मजदूर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मजदूर की मौत की सूचना मिलने पर न्यूरिया पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। परिवारीजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मजदूर की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार वालों से कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन
बिखर गई कच्ची गृहस्थी
मजदूर गोपाल विश्वास के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। एक बड़ा परिवार है। बेटा राहुल (20) की शादी हो चुकी है। आर्थिक मदद देने के लिए पिता के साथ वह भी मजदूरी करता है। तीन बेटियां सपना (18), पूजा (15), तुलसी बारह वर्षीय हैं। तीनों की शादी होनी है। इसके लिए पैसा इकट्ठा करने के लिए गोपाल (मृतक) दिन-रात मजदूरी करता। बेटियों के हाथ पीले करने की उसकी हसरत अधूरी रह गई। एक हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हुई, जिससे कच्ची गृहस्थी पूरी तरह से बिखर गई है। उधर, पति को खोने के बाद पत्नी पुष्पा के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई है। हर कोई हादसे के बाद पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटा रहा।