फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Raksha Bandhan sweetens business; 500 quintals of sweets sold.

Pilibhit News: रक्षाबंधन ने घोली कारोबार में मिठास, 500 क्विंटल बिक गई मिठाई

Sat, 29 Aug 2026 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan sweetens business; 500 quintals of sweets sold.
शहर के एक मिष्ठान भंडार से मिठाइयां खरीदते ग्राहक। संवाद  - फोटो : 1
शहर से लेकर कस्बों तक सजे स्टॉल, तीन दिन तक रही जमकर बिक्री, 2.5 करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन

पीलीभीत। रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहन के रिश्ते में मिठास घोलने के लिए जिलेभर के बाजारों में मिठाइयों का बड़ा कारोबार हुआ। राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया तो घर पहुंचे मेहमानों की खातिरदारी के लिए भी मिठाइयां खरीदी गईं। पर्व को लेकर जिले अनुमानित करीब 500 क्विंटल मिठाई की बिक्री हो गई। इससे मिठाई कारोबारियों ने करीब 2.5 करोड़ का जिले में कारोबार किया।

राखियों के साथ रक्षाबंधन रिश्तों में मिठास के लिए मिठाइयों का भी पर्व माना जाता है। इसलिए रक्षाबंधन पर मिठाइयों की जमकर खरीद रहती है। जिले में पर्व से लगभग दो दिन पहले कस्बों के बाजार में जगह-जगह सड़कों पर स्टॉल लगाकर मिठाई कारोबारियों ने रंग बिरंगी मिठाइयां बेचना शुरू कर दीं। शहर के भी लगभग 20 प्रतिष्ठित दुकानों पर भी दो दिन पहले से ग्राहकों की भीड़ देखी गई। रंग बिरंगी मिठाइयों में काजू कतली, बर्फी, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, सोनपापड़ी, सोनहलवा, पानमेवा, बालूशाई सहित विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के स्टॉल सज गए। लोग आधा किलो से लेकर 2 किलो तक के डब्बों में मिठाइयां खरीदते हुए देखे गए।
विज्ञापन

शुक्रवार रक्षाबंधन पर भी दुकानों में जमकर भीड़ रही। मिठाई कारोबारियों की मानें तो इस बार जिलेभर में लगभग 500 क्विंटल मिठाई का कारोबार किया गया। इसमें कम-ज्यादा दाम की मिठाइयां बेचकर कारोबारियों ने 2.50 करोड़ का कारोबार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed