{"_id":"4527c884680424a4e5a4842bfe4f8316","slug":"raksha-bandhan-is-celebrated-in-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन
Pilibhit
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों की कलाइयों पर राखी बांधी और छात्रों ने उन्हें मिठाई खिलाई। वहीं कुछ स्कूलों में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रक्षाबंधन को लेकर छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
अशोक कॉलोनी स्थित संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश दीक्षित ने रक्षाबंधन का महत्व बताया। इसके बाद छात्रों ने मंत्रोच्चारण के साथ एक दूसरे को तिलक लगाया और छात्राओं ने उनको राखी बांधी। कार्यक्रम का संचालन विष्णु शर्मा ने किया। उधर अवंतीबाई सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राखी बनाई और रक्षाबंधन के गीत गाकर खुशी मनाई। यहां प्रधानाचार्य मिथिलेश पांडेय, अनीता दीक्षित, आभा सक्सेना, रेशू जायसवाल समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा वैभव सरस्वती बाल विद्या मंदिर में भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
बीसलपुर। साहू जी महाराज पब्लिक स्कूल में बच्चों ने राखी की आकृति में मानव श्रृंखला बनाई और छात्राओं ने छात्रों की कलाइयों में राखियां बांधी। इस मौके पर प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य, प्रधानाचार्या ऊषा गंगवार, उमेश चंद्र रस्तोगी, कपिल सक्सेना, रूपाली, प्रिया, राधिका, राधा, रोली, भवानी शंकर, कुशल पाल, विश्राम सागर, ज्ञानेंद्र कुमार और कपिल सक्सेना मौजूद थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में रामखिलौना शर्मा रक्षाबंधन पर्व की महत्ता बताई। यहां जिला कार्यवाह भद्रपाल गंगवार, पूरन लाल गंगवार, ब्रह्मौतार अग्रवाल, धर्मेंद्र शुक्ला, अनिल शुक्ला, प्रमोद अग्निहोत्री, गोपाल श्रीवास्तव, गिरीश चंद्र मिश्रा, ईश्वर सिंह, छविलाल, सत्यप्रकाश बिट्टू, सुधीर शुक्ला, देवव्रत मिश्रा, महेश तिवारी, मुकेश तिवारी, आलोक शुक्ला, रामपाल और गिरीश चंद्र वर्मा, रमेशचंद्र गंगवार मौजूद रहे।
हिंदी साहित्यिक संस्था काव्यांजलि की ओर से सूरज कॉलोनी में काव्य गोष्ठी हुई। इसमें बाबूराम शर्मा, अनिल शुुक्ला, भद्रपाल गंगवार संघर्षी, डॉ. अचलेश्वर शुक्ला, सुधांशु शुक्ला, निशीकांत त्रिपाठी निर्दोष, सुधाकर त्रिपाठी स्पर्श, ललित मोहन मिश्रा ललित, सर्वेेश सक्सेना, रामप्रकाश अवस्थी निडर, श्रीकांत शर्मा, राज बदायूंनी, राकेश तिवारी मौजी और आशुतोष गंगवार ने अपनी रचनाएं सुनाईं।
शिशु बिहार विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें अशोका सदन प्रथम, निराला सदन द्वितीय और कलाम सदन तृतीय रहा। यहां प्रधानाचार्या तजेंद्र कौर, अजय त्रिपाठी मौजूद रहे। शफी पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हुई प्राथमिक स्तर की राखी प्रतियोगिता में अलसबिा, इरफा, सिदरा, जूनियर वर्ग में महक, उन्नति, अंजलि और सीनियर वर्ग में ईशा फातिमा, तहसीन रजा व सादिया क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय रही। यहां प्रधानाचार्य एलपी श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश मिश्रा मौजूद रहे। शिवदेई बालिका विद्यालय में भी प्रतियोगिता हुई।
पूरनपुर। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई व राज रेजीडेंसल स्कूल में हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने छात्रों के तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा।
विद्या मंदिर में छात्र एकांश सक्सेना, छात्रा रिचा मिश्रा, प्रांजलि, प्रतिष्ठा, आस्था, स्वास्तिका, साक्षी, अंशिका पांडेय ने गीत सुनाए। प्रधानाचार्य कौशल आर्य रक्षा बंधन के पर्व पर प्रकाश डाला। उधर, राज रेजीडेंसल स्कूल के प्रबंधक राज गुप्ता ने बच्चों को पर्व की जानकारी दी।
मझोला। एसके लिटिल चैम्पस स्कूल में नन्हें मुन्नों ने सुन्दर राखियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें अंश जिन्दल, शुमैल रजा, मयंक, एकनूर विर्क, अभिराज, योगिता, यशकीरत कौर, शौर्य, हुजैफा, अर्शनूर कौर, अक्षिता पीटर, रूद्र, आयूषा ने प्रतिभाग किया। यहां प्रबंधक जगजीत सिंह, प्रधानाचार्य एनसी पाठक, राजेन्द्र सिंह, सिल्वेस्टर स्पेनसर, अमनदीप कौर, कुलवंत कौर, सावित्री, आशा, लक्ष्मी, रेनू, शैली मौजूद रहे।