फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rajiv Gandhi had laid the foundation of the development of the country '

‘राजीव गांधी ने रखी थी देश के विकास की नींव’

Sat, 20 Aug 2016 11:01 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi had laid the foundation of the development of the country '
congress
जिले में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर संगठन को मजबूत बनाने और राजीव गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। बीसलपुर में कार्यकर्ताओं ने केक काटा। पूरनपुर में मरीजों को फल बांटकर जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन

मंडी समिति में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा समेत अन्य पदाधिकारियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने राष्ट्र के विकास के लिए जो कार्य प्रारंभ किए थे, आज उनकी नींव पर ही भारत का विकास हो रहा है। राजीव गांधी जानते थे कि आने वाला समय तकनीकी ज्ञान रखने वाले युवाओं का है। इसलिए उन्होंने अपने कार्यकाल में कंप्यूटर, संचार एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया। आज भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका और चीन जैसे विकसित देशों के साथ खड़ा है तो राजीव गांधी की सोच और विचारों के दम पर। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष वीरेद्र रस्तोगी, सैय्यद तौकीर अहमद नकवी, अनिल अरोड़ा, गुरुमीत सिंह, राजेश सिंघल, शकील नूरी, किरनपाल सिंह, गिरीश चंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केक काट मनाया राजीव गांधी का जन्मदिन
बीसलपुर। इंदिरा पार्क में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व  प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिन मनाया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन परिचय पर प्रकाश भी डाला। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, राकेश मित्तल, नीरज वैश्य, नवीन सक्सेना, सच्चिदानंद गंगवार, नरेश गंगवार, कुंवरसेन, राजीव कुमार, रामभरोसे, पुत्तूलाल, मनोज सक्सेना, नूर अहमद, पप्पू, राजकुमार, सेवाराम, सुरेश कुमार, उमेश शुक्ला, अरूण कुमार, मुख्त्यार अहमद, रामस्वरूप, रवि मोहन,प्रदीप सक्सेना, देवेश कुमार और संजीव कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 
बिलसंडा। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अनुज शुक्ला, अरशद शेख, जलालुद्दीन, रामदास पाठक, अजय गुप्ता, अमन शुक्ला, संजीव यादव, मुश्ताक, प्रभात कुमार, संगम पांडेय और वीरेंद्र सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 


मरीजों को बांटे फल
पूरनपुर। जिला महासचिव राजिश खां के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पहुंचकर मरीजों को फल बांटे। वरिष्ठ कांग्रेसी  नेता राधेश्याम के नेतृत्व में कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं ने प्याऊ लगाकर राहगीरों को शीतल जल पिलवाया। बच्चों को बिस्कुट बांटे। विजय विक्की, श्यामनाथ भारद्वाज, धीरज  शुक्ला, राहुल, अकरम कुरैशी, सफीउल्ला साबरी, दुजाराम पांडेय, अंशुमाली दीक्षित, जगदीश जौहरी, रविंद्रपाल काका, सुनील सक्सेना, राजवीर सिंह, रेहान रजा खां, हारुन खां, काले खां, दानिश खां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed