{"_id":"674216f979649ba7100b0cc4","slug":"raja-venus-fort-located-in-shahgarh-will-be-recorded-in-historical-heritage-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-126050-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ऐतिहासिक धरोहर में दर्ज होगा शाहगढ़ स्थित राजा वेणु का किला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ऐतिहासिक धरोहर में दर्ज होगा शाहगढ़ स्थित राजा वेणु का किला
विज्ञापन
शाहगढ़ किले में अवशेषो की गहनता से जांच करती टीम।फाइल फोटो
पीलीभीत। शाहगढ़ क्षेत्र में स्थित दशकों पुराने राजा वेणु के किले को ऐतिहासिक धरोहर में दर्ज कराने के प्रयास तेज हो गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता शिवम कश्यप के प्रयासों के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम ने सर्वे कर अपनी सकारात्मक रिपोर्ट भेजी है।
जनपद के कलीनगर तहसील क्षेत्र के शाहगढ़ स्थित राजा वेणु के किले को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में दर्ज करने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता शहर के सिविल लाइंस साउथ निवासी अधिवक्ता शिवम कश्यप ने प्रयास शुरू किए थे। इसमें उक्त क्षेत्र में स्थित किले के अवशेष और दशकों पुरानी मुर्तियां आदि का हवाला देकर ऐतिहासिक धरोहर के रूप में दर्ज करने को लेकर पुरातत्व विभाग को पत्राचार किया गया था।
इसको लेकर एक माह पूर्व पुरातत्व विभाग की टीम ने उक्त स्थान का सर्वे कर हकीकत को परखा। इसके बाद शुक्रवार को पुरातत्व विभाग ने सामाजिक कार्यकर्ता को अपनी रिपोर्ट भेजी है। इसमें उक्त स्थान को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में दर्ज करने के बाबत प्रस्ताव आगे ले जाने की बात की गई है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता शिवम कश्यप ने बताया कि जिले की अन्य धरोहरों को भी संरक्षित कराने के लिए प्रयास जारी है। पूर्व में किए गए प्रयास सफल भी हुए हैं।