फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Raise family died out and the cheek of time

परिवार पालने निकले और समा गए काल के गाल में

Sun, 04 Dec 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sun, 04 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Raise family died out and the cheek of time
ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
परिवार का भरण पोषण करने के लिए चीनी मिल में मजदूरी करने वाले तीन लोग काल के गाल में समा गए। खुशनुमा माहौल एक पल में चीनी मिल में हुए ब्लास्ट की सूचना मिलते ही अपनों की फिक्र से परेशानी में शुरू हुआ और मौत की खबर के सथ मातम में तब्दील हो गया। मलवे में दबे अपनों को बचाने के लिए किया जा रहा शोर, कब चीतकारों में बदल गया कोई समझ नहीं सका। घरों के बाहर ग्रामीणों की भीड़ पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाती रही। 
विज्ञापन


सात माह पहले ही शादी के बंधन में बंधा था विष्णु
हादसे में जान गंवाने वाला बरहा गांव निवासी विष्णु (20) के पिता प्रेमलाल रेलवे कर्मचारी हैं। उनके पांच बच्चे है। सबसे बड़ी बेटी कृष्णा की शादी हो चुकी है। इसके अलावा चार बेटों में विष्णु सबसे बड़ा है। तीन छोटे भाई ओमकार, किसन व सूरज है।सात महीने पहले ही अप्रैल माह में उसकी शादी बरेली के शाही थाना क्षेत्र के बलेई गांव निवासी गुलशन से हुई थी। एलएच चीनी मिल में सीजनल मजदूर के तौर पर वह लगातार पांच सालों से काम कर रहा था। मिल में ही काम करने वाले गांव के सूरज व हीरालाल घर आकर हादसे की सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। मां चंद्रकली व पत्नी गुलशन का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन



पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था पवन 
हादसे की भेंट चढ़ने वाला दूसरा मजदूर पवन पुत्र डालचंद भी बरहा गांव का ही रहने वाला था। विष्णु के मकान से चंद कदम दूरी पर ही उसका मकान है। दोनों साथ में ही चीनी मिल आया-जाया करते थे। उसके चार छोटे-भाई बहन गंगा, वर्षा, गोपाल व पंकज है। मिल में हुए ब्लास्ट के बाद गांव के युवकों से उनको सूचना मिली थी। जिस पर परिवारीजन वहां पहुंचे थे। रविवार को दोनों के शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



20 साल से चीनी मिल में काम कर रहे थे भारत 
रविवार सुबह मलवे से घंटों की कोशिशों के बाद निकाली गई तीसरी लाश गजरौला क्षेत्र के सराय सुंदरपुर निवासी भारत कश्यप की थी। वह करीब 20 साल से मिल में काम करते आ रहे थे। उनके पांच बच्चे दयादेव, नरदेव विवाहित व प्रेम, मोनी, व आनंद अविवाहित है। पत्नी राजकुमारी की बीमारी के चलते बारह साल पहले मौत हो चुकी थी। अब चीनी मिल में हुए हादसे में परिवार वालों ने घर का मुखिया भी खो दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed