फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rainy day

तराई में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, पारा लुढ़का

Thu, 22 Jan 2015 11:31 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 22 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
rainy day
बृहस्पतिवार सुबह से शुरू हुई बरसात शाम तक लगातार जारी रही। बारिश होने से जहां पारे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं ठंड ने लोगों को कंपकंपाने के लिए मजबूर कर दिया। शहर में कुछ स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

तराई में इस बार सर्दी का मौसम हर दिन करवट ले रहा है। बुधवार को खिली धूप का आनंद बृहस्पतिवार को बारिश ने बिगाड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे बजे से शुरू  हुई बारिश देर शाम तक होती रही। दोपहर बाद स्कूली बच्चे बारिश में भीगते हुए ही घरों में पहुंचे। सड़कों और बाजार में भी पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। सरकारी दफ्तरों में अधिकारी व कर्मचारी तो मौजूद रहे लेकिन फरियादियों की संख्या नाममात्र की ही दिखी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.7 में एक डिग्री से अधिक गिरावट दर्ज की गई। पूरे दिन हुई बारिश ने मौसम में ठिठुरन बढ़ा दी।
विज्ञापन


मामूली बारिश में ही हुआ जलभराव
बृहस्पतिवार पूरे दिन हुई बारिश से शहर के निचले स्थानों पर जलभराव हो गया। अशोक कालोनी, बल्लभनगर, एकतानगर, राजा बाग कालोनी, मोहल्ला मोहम्मद वासिल, छतरी चौराहा, चीनी मिल रोड आदि में पानी भर गया। चीनी मिल रोड, रामलीला रोड, स्टेशन रोड पर जलभराव व दलदल होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में पूरे दिन बारिश होती रही। बारिश से गेहूं, बरसीम आदि फसलों को लाभ होने से किसानों के चेहरों पर रौनक रही। हालांकि गन्ना की छिलाई प्रभावित हुई। उधर, बारिश से साप्ताहिक बाजार होने के बावजूद नगर में सन्नाटा रहा। सरकारी कार्यालयों में भी फरियादी नाममात्र को पहुंचे।


बीसलपुर। बारिश और ठंड के चलते बाजार, सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं, ट्रेनों  और बसों में काफी कम भीड़ दिखाई दी। विद्यालयों में नाममात्र को विद्यार्थी पहुंचे। विद्यार्थियों ने बारिश से बचने के लिए छातों का सहारा लिया।  बारिश से नगर में जगह जगह जलभराव हो गया, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ और उधर से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई। सर्वाधिक जलभराव डाकखाना रोड पर हुआ। बारिश के कारण नगर में फुुटपाथ पर दुकानें व ग्रामीण क्षेत्रों में साप्ताहिक हाट और पशु बाजार नहीं लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed