फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rain

बारिश ने तोड़े सारे रिकार्ड, चार दिनों में हुई 115 एमएम बारिश

Tue, 11 Oct 2022 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
rain
सोमवार को हुई तेज बारिश से गौहनिया चौराहे पर हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
बरेली। जाता हुआ मानसून इस बार सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुआ। पिछले चार दिनों से हो रही बारिश ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महज चार दिनों में ही 115 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका का दावा है कि अक्तूबर में इतनी बारिश कभी नहीं हुई। अधिकतम तापमान सोमवार को 24 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात से शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार रात को कुछ समय के लिए बारिश रुकी तो लगा कि अब हालात सुधर जाएंगे लेकिन सोमवार सुबह से फिर तेज बारिश होने लगी। सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों में भी पानी भर गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका का कहना है कि पिछले 25 सालों में अक्तूबर माह में इतना पानी कभी नहीं बरसा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा पानी सन 2021 में 80 से 85 एमएम तक बरसा। इससे पहले सालों में अधिकतम 40-45 एमएम ही बारिश हुआ करती थी। मौसम वैज्ञानिक ने मंगलवार को भी करीब 35-40 एमएम बारिश होने की आशंका जताई है। हालांकि 12 अक्तूबर को दोपहर बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिले में 1.35 लाख हेक्टेयर जमीन पर धान की फसल हो रही है। शुरुआत में बारिश से 25 से 30 प्रतिशत तक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा था चूंकि अभी बारिश हो रही है ऐसे में ऊंचाई वाले खेतों में भी पानी भर गया है। नुकसान 35 से 40 प्रतिशत तक भी जा सकता है। टीमें सर्वे कर रही हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही सही आंकड़ा साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed