फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rain breaks construction of flyovers and bridges, work slows down

Pilibhit News: फ्लाईओवर और पुल निर्माण पर बारिश का ब्रेक, सुस्त हुआ काम

Mon, 01 Jul 2024 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rain breaks construction of flyovers and bridges, work slows down
बड़ी नहर पर निर्माणाधीन पुल।संवाद
पीलीभीत। जिले में इस समय दो बड़ी योजनाओं पर काम चल रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक काम पूरा कर लेने के लिए कार्यदायी संस्था जुटी हुई हैं। उनके सामने मानसून का साया चुनौती बना हुआ है। अब बारिश शुरू होने से काम की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। साथ ही बारिशों के दौरान काम रुकना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन



--20 फीसदी बचा है ओवरब्रिज निर्माण
असम चौराहे पर वर्ष 2023 में 99.52 करोड़ रुपये की लागत से 650 मीटर लंबा और 19 पिलर के सहारे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। काम को गति मिलने से पहले ही यहां पर अतिक्रमण और बिजली के खंभों को हटाने में पेंच फंस गया। इसके लिए धरातल पर काम काफी सुस्त हो गया। करीब आठ माह पहले अतिक्रमण हटने के बाद काम को तेज किया गया तो बिजली के खंभों के न हटने के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। इसके लिए ब्रिज पर गर्डर रखने और पिलर बनाने का काम बंद हो गया। यह बाधाएं दूर होने के बाद काम आगे बढ़ा तो अब तक 80 फीसदी ही पूरा हो सका है। यहां पर अभी सर्विस रोड पूरी नहीं बन सकी है। गर्डर भी पूरे नहीं रखे गए हैं। अब मानसून की दस्तक होने से काम लटकने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन




--असम हाईवे पर फ्लाईओवर का निर्माण भी लटका

असम हाईवे पर फ्लाईओवर के निर्माण के साथ ही हरदोई ब्रांच नहर पर 27.41 करोड़ रुपये की लागत से 74.8 मीटर लंबे पुल निर्माण भी शुरू किया गया था। इसका काम भी जून तक पूरा होना था। यहां पर सिंचाई विभाग की एनओसी न मिल पाने से करीब 10 माह तक काम ठप रहा था। इसके बाद सभी बाधाएं दूर होने के बाद काम को शुरू किया गया। अभी यहां पर पिलर का काम पूरा किया जा सका है। सर्विस रोड पर काम अधूरा है। पुल के निर्माण के लिए गर्डर उड़ीसा से आ चुके हैं जो रखे जाने हैं। नहर में पानी अधिक होने के कारण अंदर काम नहीं हो पा रहा है। इसे भी जून में ही पूरा कराया जाना था लेकिन इस माह के अंत तक काम पूरा नहीं हो सकेगा। यहां पर अभी काफी काम शेष है। ऐसे में अब बारिश शुरू होने से काम और आगे नहीं बढ़ पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

सभी आपत्तियां दूर होने के बाद काम तेजी से कराया जा रहा है। काम जून में पूरा होना था, लेकिन अब संभव नहीं लग रहा है। सितंबर या अक्तूबर में काम पूरा होने की संभावना है।
- तरुण बनर्जी, प्रोजेक्ट मैनेजर

बड़ी नहर पर निर्माणाधीन पुल।संवाद

बड़ी नहर पर निर्माणाधीन पुल।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed