{"_id":"674c100a6a11f1665a0afac8","slug":"railway-track-cracked-due-to-passing-of-goods-train-in-pilibhit-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा टला: मालगाड़ी गुजरने के दौरान टूटी रेल पटरी, पीलीभीत-मैलानी रेल खंड की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा टला: मालगाड़ी गुजरने के दौरान टूटी रेल पटरी, पीलीभीत-मैलानी रेल खंड की घटना
Sun, 01 Dec 2024 03:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 01 Dec 2024 03:14 PM IST
सार
पीलीभीत-मैलानी रेल खंड पर दूधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी टूटी मिली। बताया गया कि मालगाड़ी गुजरने से पटरी टूटी, जिसकी सूचना पर रेलवे के अफसरों ने इसकी मरम्मत कराई।
विज्ञापन
टूटी हुई रेल पटरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत-मैलानी रेल खंड पर मालगाड़ी गुजरने से दूधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी में टूट गई। पटरी चटकने की सूचना पर रेलवे में खलबली मच गई। अफसरों ने आननफानन टीम को मौके पर भेजा और पटरी की मरम्मत कराई। पटरी में टूटने की वजह से रविवार सुबह के समय मैलानी जाने वाली पैसेंजर करीब आधे घंटे तक पूरनपुर स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 6:42 बजे जीडीबीआरएम ट्रैक ले जाने वाली मालगाड़ी मैलानी की ओर जा रही थी। दूधिया खुर्द स्टेशन के पास रेल पटरी के नीचे पत्थर कम होने की वजह से पटरी में टूट गई थी।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिली तो दूधिया खुर्द स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंचे। अफसरों को सूचना दी गई। आनन फानन रेलवे की टीम ने पहुंचकर पटरी की मरम्मत की। रेल पटरी में दरार आने की सूचना पर सुबह के समय मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को पूरनपुर में रोक लिया गया। करीब आधे घंटे बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन