{"_id":"614389cc8ebc3e88394c8f23","slug":"railway-pilibhit-news-bly4598444175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-पीलीभीत-टनकपुर के बीच 12 ट्रेनों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-पीलीभीत-टनकपुर के बीच 12 ट्रेनों का संचालन शुरू
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत से बरेली सिटी के लिए रवाना होती ट्रेन। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पीलीभीत। पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलने लगी है। बरेली रूट पर पांच जोड़ी यानी दस, टनकपुर रूट पर चार जोड़ी यानी आठ ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। जबकि दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का पहले से ही संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से ट्रेन नंबर 05329 बरेली सिटी से 10:05 बजे पीलीभीत के लिए रवाना हुई। ट्रेन नंबर 05386 पीलीभीत से सुबह 07:20 बजे बरेली सिटी के लिए रवाना हुई। ट्रेेन संख्या 05392 टनकपुर से 18:25 पीलीभीत के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन नंबर 05393 पीलीभीत से 12:40 बजे रवाना होकर 14:15 बजे टनकपुर पहुंची। बरेली सिटी वाया पीलीभीत टनकपुर चलने वाली डेमू (स्पेशल एक्सप्रेस) ट्रेन संख्या 05321 बरेली सिटी से 07:00 बजे रवाना हुई। पीलीभीत जंक्शन 08:40 बजे पहुंची। पांच मिनट के ठहराव के बाद 08:45 बजे टनकपुर के लिए रवाना हो गई। 10:15 बजे टनकपुर पहुंची। इसके बाद शाम को ट्रेन नंबर 05322 टनकपुर से 15:30 बजे रवाना हुई। 17:10 बजे जंक्शन पहुंची। पांचा मिनट के ठहराव के बाद 17:15 बजे बरेली सिटी के लिए रवाना हो गई। स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अब टनकपुर रूट पर चार जोड़ी, बरेली सिटी पांच जोड़ी और दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। सभी ट्रेनों निर्धारित समय से रवाना की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।