फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Railway

बरेली-वाया पीलीभीत टनकपुर के लिए मिली छह स्पेशल एक्सप्रेस, शाहजहांपुर फिर छूटा

Thu, 09 Sep 2021 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Railway
पीलीभीत रेलवे जंक्शन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण में थमी ट्रेनों की रफ्तार अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। अभी तक दो जोड़ी स्पेशल एक्सप्रेस (पैसेंजर) ट्रेनों का संचालन हो रहा था। अब रेलवे की ओर से इस रेल खंड पर छह स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन 14 से 16 अगस्त के बीच यथावत शुरू हो जाएगा। इनमें दो टनकपुर, तीन बरेली सिटी और एक बरेली सिटी से पीलीभीत वाया टनकपुर चलाई जाएगी। इसको लेकर रेलवे की ओर से तैयारी शुरू कर दी गईं है। हालांकि इस अधिसूचना में भी शाहजहांपुर रूट पर कोई ट्रेन की घोषणा नहीं हुई है। इससे इस रूट के यात्रियों को मायूसी हाथ लगी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अप्रैल 2020 में थमे ट्रेनों के पहिए पटरी में दौड़ने लगे है। दूसरी लहर में भी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद प्रकोप कम होने के बाद कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया था। सुबह और दोपहर में इन ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का भी संचालन हो रहा था। मगर इन ट्रेनों से सफर करने के लिए एक दिन पहले टिकट की बुकिंग करानी पड़ती थी। हालांकि अब रेलवे बोर्ड ने इस रेल खंड पर छह स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें ट्रेन नंबर 05330 पीलीभीत जंक्शन से 10:05 बजे बरेली सिटी के लिए रवाना होगी, जो बरेली सिटी 11:05 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 15 सितंबर से होगा। जबकि 16 सितंबर को ट्रेन नंबर 05329 बरेली सिटी से 10:05 बजे पीलीभीत के लिए चलेगी। जो 12:00 बजे पीलीभीत जंक्शन पहुंचेगी। 15 सितंबर को ट्रेन नंबर 05385 बरेली सिटी से शाम को 21:10 बजे पीलीभीत के लिए रवाना होगी। जो 22:45 बजे जंक्शन पहुंचेगी। 16 सितंबर को ट्रेन नंबर 05386 पीलीभीत से सुबह 07:20 बजे बरेली सिटी के लिए रवाना होगी। जो 09:00 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। 14 सितंबर को ट्रेन नंबर 05391 पीलीभीत से 17:20 बजे बरेली टनकपुर के लिए रवाना होगी। जो 19:05 बजे टनकपुर स्टेशन पहुंचेगी। 16 सितंबर को ट्रेन संख्या 05392 टनकपुर से 18:25 बजे चलेगी। जो जंक्शन 20:10 बजे पहुंचेगी। 15 सितंबर को ट्रेन संख्या 05394 टनकपुर से 06:55 बजे चलकर 08:35 बजे जंक्शन पहुंचेगी। 16 सितंबर को ट्रेन नंबर 05393 पीलीभीत से 12:40 बजे रवाना होकर 14:15 बजे टनकपुर पहुंचेगी। 15 सितंबर को 05311 बरेली जंक्शन से 18:20 बजे चलकर 20:15 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। जबकि उसी दिन ट्रेन संख्या 05312 पीलीभीत से 21:30 बजे चलकर 23:05 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी। इसके अलावा बरेली सिटी वाया पीलीभीत टनकपुर चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस 16 सितंबर से चलेगी। ट्रेन संख्या 05321 बरेली सिटी से 07:00 बजे चलेगी। पीलीभीत जंक्शन 08:40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 08:45 बजे रवाना होकर 10:15 बजे टनकपुर पहुंचेगी। शाम को टनकपुर से 15:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद 17:10 बजे जंक्शन पहुंचेगी। 17:15 बजे रवाना होकर 18:40 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों के सुविधा होने के साथ ही रेलवे की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

ट्रेनों के संचालन को लेकर अधिसूचना जारी होते ही समय सारिणी की घोषण कर दी गई है। 14 से 16 सितंबर के बीच सभी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed