{"_id":"612fce5b8ebc3e7a183721bf","slug":"railway-pilibhit-news-bly4582306163","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीएनएल के प्रधान प्रबंधक ने आमान परिवर्तन के कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीएनएल के प्रधान प्रबंधक ने आमान परिवर्तन के कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। मैलानी से शाहगढ़ के बीच रेलवे के आमान परिवर्तन का काम पूरा होने पर विभागों के अफसरों ने निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। ताकि सभी विभागों की रिपोर्ट मिलने के बाद रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) का निरीक्षण हो सके। बुधवार को आरबीएनएल के प्रधान प्रबंधक (सिग्नल) अनिल कुमार ने टीम के साथ शाहगढ़ से मैलानी के बीच स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि आमान परिवर्तन को लेकर काम पूरा हो चुका है। इसी माह सीआरएस (कमिश्नर रेलवे सेफ्टी) के निरीक्षण की संभावना जताई जा रही है। मैलानी से पीलीभीत के बीच अमान परिवर्तन के लिए मई 2018 को ब्लॉक लिया गया था। शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच वन विभाग की आपत्ति पर काम शुरू नहीं हो सका। हालांकि अब काम शुरू किया गया है। मैलानी से शाहगढ़ के बीच काम करीब पूरा हो चुका है। विभिन्न विभागों से उनके काम की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है। ताकि सीआरएस का निरीक्षण हो सके। बुधवार को आरबीएनएल (सिग्नल) के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार, गोरखपुर से आए मुख्य संकेत इंजीनियर अनिल वर्मा, वरिष्ठ संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर आशीष कुमार ने टीम के साथ मैलानी से शाहगढ़ के बीच पड़ने वाली स्टेशनों का निरीक्षण किया। टीम ने पूरनपुर स्टेशन पर सिग्नलों की टेस्टिंग कराकर देखी। पैनल कक्ष में धुआं कर फायर अलार्म चेक कराया।
मैलानी से शाहगढ़ तक अमान परिवर्तन का काम 99 प्रतिशत पूरा हो गया है। अब निरीक्षण को लेकर होने वाली तैयारियां बाकी रह गई है। उम्मीद है कि इसी माह सीएआरएस निरीक्षण भी हो जाएगा। इसको लेकर टीमें निरीक्षण कर रही है। - अनिल कुमार जीएम आरबीएनएल (सिग्नल)
विज्ञापन
मैलानी से शाहगढ़ तक अमान परिवर्तन का काम 99 प्रतिशत पूरा हो गया है। अब निरीक्षण को लेकर होने वाली तैयारियां बाकी रह गई है। उम्मीद है कि इसी माह सीएआरएस निरीक्षण भी हो जाएगा। इसको लेकर टीमें निरीक्षण कर रही है। - अनिल कुमार जीएम आरबीएनएल (सिग्नल)
विज्ञापन