{"_id":"610c3a4e8ebc3ec3893a8bdf","slug":"railway-pilibhit-news-bly455487552","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म : जल्द मिलेगा शाहजहांपुर रूट पर रेल सफर, प्रस्ताव भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म : जल्द मिलेगा शाहजहांपुर रूट पर रेल सफर, प्रस्ताव भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मीटरगेज के बाद अब जल्द ही शाहजहांपुर रूट पर यात्रियों को ब्रॉडगेज पर ट्रेनों से सफर मिलने जा रहा है। इसके लिए रेलवे की ओर से तैयारियां तेजी से चल रहीं है। एक दिन पहले ही सीआरएस ने निरीक्षण के बाद ट्रेन चलाने को झंडी दी है। बृहस्पतिवार को इज्जतनगर मंडल कार्यालय के निर्देश पर स्थानीय जंक्शन से दो जोड़ी ट्रेनों के संचालन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। इसी महीने के अंत तक ट्रेनों के संचालन के कयास लगाए जा रहे हैं।
पीलीभीत से शाहजहांपुर रूट पर 30 मई 2018 को मीटरगेज की ट्रेनों के लिए हमेशा के लिए अलविदा कह दिया गया था। इसके बाद 84 किलोमीटर लंबे इस रूट पर 427 करोड़ की लागत से आमान परिवर्तन का काम शुरू हुआ था। जो पहले चरण में बीसलपुर, दूसरे चरण में शाहबाजनगर तक और तीसरे चरण में उत्तर रेलवे के शाहजहांपुर स्टेशन तक काम पूरा कर लिया गया। चार अगस्त को सीआरएस ने अंतिम चरण के काम का निरीक्षण करने के बाद स्पीड ट्रायल किया था। सूत्रों के मुताबिक निरीक्षण के दौरान कोई बड़ी खामी नहीं मिली है। इससे सीआरएस मोहम्मत लतीफ खान ने ट्रेनों को चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। सीआरएस का निरीक्षण पूरा होने के बाद इज्जतनगर मंडल की ओर से इस रेल खंड पर पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को लेकर प्रस्ताव मांगा गया था। बृहस्पतिवार को मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पुष्पराज सिंह की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। प्रस्ताव में दो जोड़ी ट्रेनों के संचालन की मांग की गई है। इनमें पीलीभीत की ओर से एक सुबह और दूसरी दोपहर में शामिल है। जबकि शाहजहांपुर की ओर से एक सुबह और एक शाम को ट्रेन चलाने की मांग की गई है। मंडल कार्यालय से प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
अब यात्रियों के आवागमन में होगी सुविधा
शाहजहांपुर रूट पर अभी तक यात्रियों के लिए सिर्फ रोडवेज बसों और डग्गामार वाहनों का सहारा था। ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कत होती थी। रोडवेज बसों की पर्याप्त सुविधा न होने से लोग निजी गाड़ियों से आवागमन करते थे। अब ट्रेनों का संचालन शुरू होने से लोगों को यात्रा में काफी सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
लखनऊ के लिए सफर होगा आसान
पीलीभीत- शाहजहांपुर के बीच ट्रेन चलने के बाद लखनऊ जाने में यात्रियों का समय और पैसे दोनों की बचत होगी। अभी लखनऊ जाने वाले यात्रियों को पहले बरेली होते हुए शाहजहांपुर और लखनऊ जाना पड़ता है। इस रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद पीलीभीत से सीधे शाहजहांपुर और लखनऊ जा सकेंगे।
इज्जतनगर मंडल कार्यालय के निर्देश पर पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर दो जोड़ी ट्रेनों के संचालन के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। - पुष्पराज सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक