{"_id":"007b0c95e33f1ed24afcd0ae8cb75ab8","slug":"railway-officials-caught-flaws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल अफसरों ने पकड़ी खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल अफसरों ने पकड़ी खामियां
पीलीभीत।
Updated Sun, 31 May 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे परिसर के निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां मिली। अफसरों ने खानपान के स्टालों के अलावा रेलवे परिसर का निरीक्षण भी किया।
रेलवे द्वारा 25 मई से रेलयात्री उपभोक्ता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत रेलवे स्टेशन समेत पूरे रेलवे परिसर को चाक चौबंद किया जा रहा है। इधर रविवार को वरिष्ठ मंडल सहायक इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद ने टीम के साथ रेलवे परिसर का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म, बुकिंग विंडो और प्रतिक्षालय आदि में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने पर बेहतर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
रेलवे यार्ड में खड़ी झाड़ियों को भी साफ करवाया गया। खानपान के स्टालों पर भी बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों की भी बारीकी से जांच की गई। वैंडरों को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने व एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थों की बिक्री मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजराइल, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एके वर्मा, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
21 बेटिकट यात्री पकड़े
वरिष्ठ मंडल सहायक इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया गया। मुख्य चल टिकट निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 21 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। जबकि दो यात्रियों से गंदगी फैलाने पर जुर्माना वसूला गया। सभी से 5340 रुपये जुर्माना वसूला गया।