फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   raid on plastic polybag

नगर पालिका की टीम ने 12 दुकानों पर छापा मारा, 10 किलो पॉलीथिन बरामद

Wed, 30 Sep 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
raid on plastic polybag
बीसलपुर की एक दुकान पर पालिथीन तलाश करते नगर पालिका कर्मी। - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर नगरपालिका की टीम ने छापा मारकर 12 दुकानों से करीब 10 किलो पॉलिथीन बरामद की। इसके साथ ही 15 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। दो दुकानदारों ने जुर्माना अदा नहीं किया, उन पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी है। कार्रवाई के दौरान बाजार में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

नगरपालिका की टीम ने मंगलवार को कटरा बाजार और स्टेशन रोड पर पॉलीथिन को लेकर छापा मारा। 12 दुकानों से 10 किलो पॉलिथीन बरामद हुई। दो दुकानदारों ने रसीदें कटवाने के बावजूद छह हजार जुर्माना अदा नहीं किया। एक दुकानदार को पांच तो दूसरे को एक हजार जुर्माना अदा करना था। जुुर्माना अदा करने को लेकर नोकझोंक भी हुई। ईओ वंदना शर्मा ने बताया कि टीम प्रभारी उमेश आनंद को दोनों दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। टीम में कर सफाई निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह, राजस्व निरीक्षक अंकित वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed