{"_id":"6589bff38c3d8802af08a931","slug":"rahi-club-won-the-inaugural-match-by-defeating-navdiya-team-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-9828-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नवदिया की टीम को हराकर राही क्लब ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नवदिया की टीम को हराकर राही क्लब ने जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन
कलीनगर। नगर पंचायत की ओर से रामलीला मैदान पर सोमवार से कलीनगर यूथ ब्रिगेड क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। उद्घाटन मैच में नवदिया को 100 रन से हराकर राही क्लब पूरनपुर ने मैच जीत लिया।
राही क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए नवदिया धनेश को 194 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में नवदिया की टीम 94 रन पर ऑलआउट हो गई। राही क्रिकेट क्लब पूरनपुर ने 100 रन से मैच जीत लिया। बेहतर प्रदर्शन करने पर साहिल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
राजेश शर्मा और ओमवीर विश्वकर्मा ने निर्णायक व अनुज पाण्डेय, अनुपम सक्सेना एवं अरविंद यादव ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई। विजेताओं को चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महेश जायसवाल, रवि गुप्ता, जयदेव पासवान, पूर्णेन्द्र शर्मा, बसन्त लाल, कौशल पाण्डेय, राजीव कुमार, दीनदयाल, शिवराम सिंह, श्रीपाल आदि मौजूद रहे।