{"_id":"693f01197fdb099b4409389c","slug":"raghunandan-was-murdered-by-his-friends-on-the-night-of-diwali-pilibhit-news-c-4-bly1052-786446-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दीपावली की रात दोस्तों ने ही की थी रघुनंदन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दीपावली की रात दोस्तों ने ही की थी रघुनंदन की हत्या
Sun, 14 Dec 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। करीब सात दिन पहले थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव नवदिया के समीप गन्ने के खेत में मानव सिर और हड्डियां (कंकाल) मिलने के मामले की गुत्थी काफी हद तक सुलझ गई है। सीओ पूरनपुर के मुताबिक ये हड्डियां गांव के रघुनंदन की बताकर परिवार वाले सोमपाल और सोनू के हाथों हत्या किया जाना कह रहे थे। उन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने रघुनंदन की हत्या की बात स्वीकार कर ली।
परिवार वालों के मुताबिक रघुनंदन को दीपावली की शाम गांव के सोमपाल और सोनू बुलाकर ले गए थे। तीनों को दीपावली की रात एक साथ घूमते हुए लोगों ने देखा था। इसके बाद रघुनंदन का पता नहीं चला। पुलिस ने सात दिसंबर को गांव के समीप श्रीपाल के गन्ने के खाली खेत में मानव सिर और कुछ हड्डियां बरामद की थीं। पास में ही सफेद शर्ट और लोअर मिला था। मौके पर पहुंचे परिजन ने बरामद कपड़े रघुनंदन के बताकर सिर और हड्डियां भी उसकी होने की बात कही थी। फिर भी पुलिस ने बरामद सिर व हड्डियों का रघुनंदन के भाइयों से डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया। पुलिस ने तीन दिन पहले रघुनंदन के दोनों भाइयों का डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल सुरक्षित कराया था।
इधर, पुलिस ने दोस्त सोमपाल और सोनू से कई बार पूछताछ की। अब उन्होंने सिर पर पत्थर से प्रहार कर रघुनंदन की हत्या की बात बताई। पुलिस ने रविवार को रघुनंदन के भाई चुन्नीलाल की ओर से दोनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज कर ली। रिपोर्ट में दोनों हत्यारोपियों पर रघुनंदन को घर से बुलाकर ले जाकर हत्या का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
सोमपाल और सोनू ने ही रघुनंदन की हत्या की है। पूछताछ में इसका खुलासा हो गया है। रघुनंदन के भाई चुन्नीलाल की ओर से दोनों के खिलाफ सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने रविवार को हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। हत्यारोपियों से पूछताछ जारी है। शीघ्र ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। -प्रतीक दहिया, सीओ पूरनपुर