फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Radha Madhav Sankirtan Mandal took out Sankirtan Yatra

पूरनपुर में नव संवत पर राधा माधव संकीर्तन मंडल ने निकाली नगर संकीर्तन यात्रा

Sun, 03 Apr 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Radha Madhav Sankirtan Mandal took out Sankirtan Yatra
पूरनपुर में नव संवतसर पर निकले नगर कीर्तन में थिरकते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से नगर में नव संवत्सर पर नगर संकीर्तन यात्रा निकाली गई। इस मौके पर श्रद्धालु भजनों पर जमकर थिरके। जगह-जगह नगर संकीर्तन यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से नगर के एक बारात घर में शुक्रवार से छह दिवसीय श्रीमद् भक्तमाल कथा और भजन संध्या कार्यक्रम चल रहा है। शुक्रवार को पहले दिन वृंदावन धाम के कथा व्यास गोरदास ने जीव स्वामी के चरित्र का वर्णन किया। शनिवार को राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से नव संवत्सर पर नगर में बैंडबाजों के साथ नगर संकीर्तन यात्रा निकाली गई। नगर के माधोटांडा रोड स्थित एक बारात घर से शुरू हुई संकीर्तन यात्रा माधोटांडा रोड, तहसील रोड, स्टेशन रोड होते हुए बारात घर में पहुंचकर समाप्त हो गई। संकीर्तन यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। संकीर्तन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। इस मौके पर विधायक बाबूराम पासवान, हर्ष गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, सौरभपाल सिंह, आशीष शुक्ला, संदीप खंडेलवाल, राधा माधव संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष राधाबल्लभ गुप्ता, मनमोहन खन्ना, नवीन अग्रवाल, छविनाथ सैनी, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed