फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Queue for cylinders since morning

Pilibhit News: सिलिंडर के लिए सुबह से लगी कतार

Sun, 29 Mar 2026 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Queue for cylinders since morning
अमरिया क्षेत्र के गांव रसूला फरदिया की गैस एजेंसी पर जुटी उपभोक्ताओं की भीड संवाद - फोटो : samvad
अमरिया। कस्बा और आसपास गांवों के घरेलू गैस उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रसूला फरदिया की रामलुभाया भारत गैस एजेंसी पर शनिवार को भी उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी। कई घंटे इंतजार के बाद उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिला। कुछ उपभोक्ता निराश भी हुए। रसूला फरदिया स्थित राम लुभाया भारत गैस एजेंसी पर शनिवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। सुबह करीब छह बजे से ही लोग गैस लेने के लिए पहुंचने लगे। एजेंसी पर गैस सिलिंडर की दो गाड़ियां पहुंचने से स्थिति थोड़ी सामान्य हुई। दिन भर वितरण कर उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर दिया गया। एजेंसी के कर्मचारी गौरव ने बताया कि शनिवार को दो गाड़ियों में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर आए। दो गाड़ियों में करीब 900 सिलिंडर आए थे। उपभोक्ताओं की बुकिंग और ओटीपी आने के बाद सिलिंडर वितरित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अब एजेंसी पर गैस की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को अभी कोई राहत नहीं मिली है। लकड़ी व कोयले के सहारे से चाय-नाश्ता और खाना बना रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed