फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Qualis was stolen from Bareilly Seized, two arrested

बरेली से चोरी हुई क्वालिस बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2015 11:21 PM IST
जहानाबाद(पीलीभीत)
जहानाबाद(पीलीभीत) Updated Sat, 21 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Qualis was stolen from Bareilly Seized, two arrested

विज्ञापन
बरेली के थाना देवरनिया के गांव गिरधरपुर से चोरी हुई क्वालिस पुलिस ने बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन चोर गिरोह के सदस्य वाहन का कलर और अलग-अलग नंबरों की प्लेट लगाकर इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने वाहन से दो नंबर प्लेट भी बरामद की हैं। गिरोह का सरगना अमरिया निवासी डॉ. जरीफ है। जिसे 10 दिन पहले उत्तराखंड की सितारगंज पुलिस बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुछ लोग चोरी की क्वालिस गाड़ी के साथ कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने वाहन की सुरागरसी शुरू की। पुलिस ने निसरा के पास परेवा तिराहे के निकट क्वालिस बरामद कर थाना न्यूरिया के गांव गुलड़िया दुल्हन निवासी मुजीब और इस्तखार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान वाहन में उत्तराखंड के अलग-अलग नंबर लिखी दो प्लेटे बरामद कीं। वाहन पर लगी प्लेट पर एचआर 38 एफटी 5630 नंबर अंकित था। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने चेसिस और इंजन नंबर की जांच की तो वाहन का नंबर  दूसरे निकला। जांच में बरामद गाड़ी बरेली के थाना देवरनिया के गांव गिरधरपुर निवासी खतीब अहमद की निकली। पुलिस ने बताया कि खतीब की गाड़ी नौ नवंबर को चोरी हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट भी संबंधित थाने पर दर्ज है। वाहन चोरों ने वाहन का कलर लाल की जगह नीला करा दिया था। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने जुर्म स्वीकार करते बताया कि उनके गिरोह का सरगना अमरिया निवासी डॉ. जरीफ है। जिसे उत्तराखंड के सितारगंज की पुलिस दस दिन पहले जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed