{"_id":"586268ac4f1c1b8840eec8e5","slug":"quad-bike-rider-died-from-the-collision-of-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा रोड पर गुर्ज गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने एक बाइक को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार 50 वर्षीय प्यारेलाल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गजरौला थाना क्षेत्र के दियूरा गांव निवासी प्यारेलाल का बेटा दीपचंद उत्तराखंड के सितारगंज में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार को दीपचंद अपने घर लौट रहा था। बेटे को लेने के लिए प्यारेलाल बाइक पर पीलीभीत जा रहे थे। माधोटांडा रोड पर गुर्ज गौंटिया के पास उनकी बाइक में ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इसमें प्यारेलाल गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों से सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस में जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां इलाज के दौरान प्यारेलाल की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्यारेलाल के सात बच्चे गुड्डी देवी, दीपचंद, डालचंद, शांति स्वरूप, अजयपाल, संजीव व आशा देवी हैं। इनमें दीपचंद व गुड्डी देवी विवाहित है। हादसे का पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन