{"_id":"66f31e138c288c8d9e0caac4","slug":"pwi-patrolled-the-uttarakhand-railway-track-along-with-rpf-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-122963-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीडब्ल्यूआई ने आरपीएफ के साथ उत्तराखंड रेलमार्ग पर की पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीडब्ल्यूआई ने आरपीएफ के साथ उत्तराखंड रेलमार्ग पर की पेट्रोलिंग
विज्ञापन
टनकपुर रेल मार्ग पर चेकिंग करते आरपीएफ के जवान।स्रोत:आरपीएफ पुलिस
पीलीभीत। उत्तराखंड रेलमार्ग पर पीडब्ल्यूआई ने आरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग की। इस दौरान रेलमार्ग के आस-पास रहने वाले लोगों को चिह्नित किया और उन्हें निर्देश दिए कि संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर वे अधिकारियों को जानकारी दें।
रेलखंडों पर असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही खुराफातों से निपटने के लिए अधिकारियों के आदेश के बाद आरपीएफ के जवान सक्रिय हो गए है। सुरक्षा के लिहाज से टनकपुर रेलखंड पर चेकिंग अभियान चलाकर आस-पास रहने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को पीडब्ल्यूआई शमशुल ने आरपीएफ के इंस्पेक्टर शहनबाज हुसैन के साथ उत्तराखंड रेलमार्ग पर पेट्रोलिंग की। टीम पेट्रोलिंग करते हुए बनबसा तक गई।
उन्होंने रेलमार्ग के आस-पास रहने वाले लोगों को चिह्नित कर जानकारी जुटाई। साथ ही रेलमार्ग के आस-पास रहने वाले लोगों को जानकारी दी कि रेलमार्ग के आस-पास अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मिले, तो उसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को दें। आरपीएफ के इंस्पेक्टर शहनबाज हुसैन ने बताया कि लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।