फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Purnpur Royals Trophy Captured on

पूरनपुर रॉयल्स ने ट्रॉफी  पर किया कब्जा

Sun, 17 Apr 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 17 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Purnpur Royals Trophy Captured on
खेल - फोटो : pilibhit, beureu
स्वामी स्पोर्ट्स एकेडमी एंड स्टेडियम में चल रहे पीपीएल (पीलीभीत प्रीमियर लीग टूर्नामेंट) का फाइनल मुकाबला पूरनपुर रॉयल्स ने नाइट पैंथर्स को दस रनों से पराजित कर जीत लिया। एसपी एके सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी। पुरस्कार वितरण में इसके अलावा बेस्ट बालर, फील्डर, बैट्समैन आदि को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला में पूरनपुर रॉयल्स टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पूरनपुर रॉयल्स टीम के खिलाड़ियों ने 144 रन बनाए। जवाब में नाइट पैंथर्स की टीम निर्धारित बीस ओवरों में 134 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पुरस्कार वितरण समारोह में एसपी एके सिंह ने विनर टीम को ट्रॉफी सौंपी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रॉयल्स टीम के खिलाड़ी उत्तम कुमार पासवान को दिया गया। जबकि रविंद्र को मैन ऑफ द सीरीज, हरदीप सिंह को बेस्ट बॉलर, रविंद्र कुमार को बेस्ट विकेट कीपर, अजय गौतम को बेस्ट बैट्समैन और आसिफ को बेस्ट फील्डर के खिताब से नवाजा गया। पुरस्कार वितरण समारोह में एसपी ने प्रतियोगिता और स्टेडियम के लिए स्वामी स्पोट्स एकेडमी के प्रबंधक गुरभाग सिंह की प्रशंसा की और कहा कि भविष्य में प्रतिभाओं को इसका लाभ मिलेगा। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, अशोक राजा, स्टेडियम के संरक्षक भजन सिंह, चीनी मिल के पूर्व उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह, अशोक खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed