{"_id":"581c96be4f1c1bc52b437256","slug":"purnpur-royals-defeated-sherpur-lions","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर रायल्स ने शेरपुर लायन्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर रायल्स ने शेरपुर लायन्स को हराया
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर रायल्स ने शेरपुर लायन्स को हराया
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीत प्रीमियर लीग सीजन-2 टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गंगवार ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच पूरनपुर रायल्स और शेरपुर लायन्स के बीच खेला गया। जिसमें पूरनपुर रायल्स ने शेरपुर लायन्स को दो विकेट से हराकर दिया। प्रबंधक गुरुभाग सिंह ने मैन ऑफ द मैच रायल्स के सोनू अधिकारी को पुरस्कृत किया।
टूर्नामेंट के शुभारंभ में मैच शुरू होने से पहले खिलाडिय़ों ने ग्राउंड पर राष्ट्रगान किया। पहले मैच में पूरनपुर रायल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शेरपुर लायन्स टीम के हेमन्त अतरी और अनुज कुमार ओपनिंग करने उतरे। हेमन्त बिना खाता खोले मोहम्मद आसिफ की गेंद पर आउट हो गए। अगले बल्लेबाज सौरभ चौधरी ने सोलह रन बनाए। शेरपुर लायन्स की तरफ से नितीश भारद्वाज ने सर्वाधिक 35 रन बनाएं। शेरपुर लायन्स ने बीस ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। जवाब में पूरनपुर रायल्स की टीम के सोनू अधिकारी व मोहम्मद शाहदान ओपनिंग करने उतरे। मोहम्मद शाहदान बिना खाता खोले अब्दुल की गेंद पर बोल्ड हो गए। सागर अग्रवाल भी तीन, सोनू अधिकारी ने 29 रनों का योगदान दिया। शेरपुर लायन्स के कप्तान जावेद खुसरों ने तीन ओवरों में तीन विकेट लेकर मैच में रोमांच ला दिया। मैच की अंतिम गेंद पर चार रनों की जरूरत थी। मोहम्मद आसिफ ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर पूरनपुर रायल्स को दो विकेट से मैच जिता दिया।
दूसरा मैच किंग्स इलेवन पूरनपुर व खालसा वारियर्स के बीच खेला गया। खालसा वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के ओपनर्स पारस ने 44 रन और विकास कुमार ने 17 रन बनाकर अच्छी शुरूआत करते हुए 53 रन की साझेदारी की। मोहम्मद जुनेद ने 23, कप्तान सतविंदर ने 21 रनों का योगदान दिया। खालसा वारियर्स ने सात विकेट पर 128 रन बनाए। किग्स इलेवन की तरफ से दुष्यंत शर्मा व प्रवीन ने दो-दो विकेट लिए। पंकज और विकास ने मैचों में एंपायरिंग, हरदीप सिंह और सुमित शर्मा ने कमेंट्री की।