फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Purnpur leave district Ineffective in the captive

पूरनपुर को छोड़ जिले  में बेअसर रही बंदी

Mon, 04 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 04 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Purnpur leave district Ineffective in the captive
बाजार बंदी। - फोटो : pilibhit, beureu
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय आवाहन पर सोमवार को पूरनपुर को छोड़कर जिले के अन्य स्थानों पर बंद बेअसर रहा। शहर समेत बीसलपुर में कुछ दुकानों को छोड़ अधिकांश दुकानें खुली रहीं। वहीं पूरनपुर में बंद पूरी तरह सफल रहा। व्यापारियों ने स्टेशन चौराहा पर पुलिस चौकी के सामने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में प्रदर्शन कर सभा की।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा चार अप्रैल को प्रदेशव्यापी बंदी का एलान किया गया था। इसको लेकर संगठन के पदाधिकारियों समेत व्यापारियों ने बैठकें और बाइक रैली निकालकर बंद को सफल बनाने की अपील भी की थी, लेकिन सोमवार को शहर में बंद बेअसर रहा। शहर में रोज की तरह सोमवार को भी दुकानें खुलीं। जानकारी पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों से बंद को सफल बनाने की बात कहते हुए दुकानें बंद करने की अपील की। मौके की नजाकत को देखते हुए उस समय तो दुकानें बंद कर दी र्गइं, लेकिन कुछ देर बाद दुकानें पुन: खोल दी गईं। शहर के कुछेक दुकानों को छोड़कर अधिकांश दुकानें खुली रहीं। उधर, जिलाध्यक्ष मोहम्मद अफरोज जिलानी ने बताया कि बंद दोपहर एक बजे तक लिए किया गया था। दोपहर तक अधिकांश दुकानें बंद रहीं। उसके बाद ही दुकानें खोली गईं। 
विज्ञापन

पूरनपुर। उद्योग व्यापार मंडल के आवाहन पर सोमवार को बाजार बंद का आहवान सफल रहा। स्टेशन चौराहा पर लगने वाले फल के ठेले तक नहीं लगे। व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्टेशन चौराहा पर पुलिस चौकी के सामने एकत्र होकर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में प्रदर्शन कर सभा की। सभा को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता गुलाटी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। पूरनपुर का व्यापारी एकजुट है। कुछ लोगों ने बंद के आहवान के विरोध का प्रयास किया था, जिनको मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी एक्साइज ड्यूटी वृद्धि को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी। सभा में पुलिस कस्टडी में मारे गए सद्दाम व शकील की घटना में न्यायिक मजिस्ट्रेटी जांच की मांग तथा पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा की मांग की गई। सभा में तय हुआ कि आसाम हाइवे पर आसाम चौराहा से मुजफ्फरनगर चौराहा तक डेंजर जोन की फ्लैक्सी लोगों को जागरूक करने को लगवाई जाएगी। सभा की अध्यक्षता नगराध्यक्ष मोहम्मद  जाहिर खां ने की। सभा में मोहम्मद जाहिद खां, डॉ. रवींद्र भारद्वाज, मोहम्मद इजहार खां, विजयपाल विक्की, अशोक खंडेलवाल आदि ने विचार रखे। अंत में बाजार बंदी का आवाहन सफल होने पर व्यापारियों का आभार जताया। सभा में राजू खंडेलवाल, आशीष रस्तोगी, चरनजीत सिंह, भीम सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के  आहवान पर सोमवार को बाजार बंद पूरी तरह विफल रहा। बाजार रोज की तरह खुला। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाजार बंद कराने का प्रयास किया, लेकिन उनके सारे प्रयास विफल रहे। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राकेश मित्तल ने बताया कि सर्राफा व्यापारियों के समर्थन मेें बाजार बंद का आहवान किया गया था, लेकिन जब सर्राफा व्यापारी ही अपनी दुकानें बंद करने को सहमत नही हुए, तभी अन्य दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद नहीं कीं।


भीम सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने
पूरनपुर। सभा के दौरान उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने व्यापारी नगर निवासी भीम सिंह युवा उद्योग व्यापार मंडल का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed