फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Puranpur's cooperative sugar mill is panting

Pilibhit News: हांफ रही पूरनपुर की सहकारी चीनी मिल

Fri, 22 Dec 2023 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Puranpur's cooperative sugar mill is panting
पूरनपुर। जिले में गन्ना उत्पादन की अधिकता होने के बावजूद चीनी मिलें इसका फायदा नहीं उठा पा रहीं हैं। जिले की शहर, बरखेड़ा व बीसलपुर की चीनी मिल तो ठीक चल रही है, लेकिन सहकारी चीनी मिल पूरनपुर की हालत खस्ता है। चार दिसंबर को चीनी मिल शुरू हुई, लेकिन अब तक यहां पेराई ठीक से नहीं हो पा रही है। कभी खराबी तो कभी नोकेन में मिल नहीं चल पा रही है।
विज्ञापन


जिले में 2.26 लाख गन्ना किसान हैं। यहां चार चीनी मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा पीलीभीत की एलएच चीनी मिल की पेराई क्षमता 1.25 लाख क्विंटल प्रतिदिन है। दूसरे नंबर पर बरखेड़ा की बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल 75000 क्विंटल, तीसरे नंबर पर बीसलपुर की सहकारी चीनी मिल 27500 क्विंटल व चौथे नंबर पर पूरनपुर की सहकारी चीनी मिल हैं, जिसकी क्षमता 25 हजार क्विंटल प्रतिदिन गन्ना पेरने की है। इस बार किसान सबसे ज्यादा पूरनपुर चीनी मिल से परेशान हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर चीनी मिल को करीब 14693 किसान गन्ना सप्लाई करते हैं। पूरनपुर चीनी मिल क्षेत्र में इस बार 6266.854 हेक्टेयर जमीन पर गन्ने की फसल हुई है। ऐसे में क्षेत्र में गन्ने की कमी नहीं है। पूरनपुर चीनी मिल के पेराई सत्र शुभारंभ 28 नवंबर को किया गया। मगर चीनी मिल नहीं चल पाई। चार दिसंबर की शाम को चीनी मिल के पेराई सत्र को शुरू किया गया। शुरू होने के दो घंटे बाद ही चीनी मिल में खराबी आ गई। इसके बाद नोकेन व खराबी में मिल कई बार बंद हुई। चीनी मिल को 19 दिन में क्षमता के अनुसार पौने पांच लाख क्विंटल गन्ना पेर लेना चाहिए था, लेकिन शुक्रवार तक चीनी मिल 2.96900 लाख क्विंटल गन्ना ही पेर सकी। गन्ना की पर्चियों का मेसेज समय से न मिलने पर गन्ना काटकर गेहूं बोने वाले किसानों को गन्ने की फसल औने पौने दामों में बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिलों पर नहीं कोई बकाया
जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने बताया कि जिले में भुगतान की स्थिति बिल्कुल ठीक है। सात-सात दिन के भीतर भुगतान किया जा रहा है। बरखेड़ा की बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल का भी भुगतान करवा दिया गया है।



खास बात
जिले में गन्ना किसान 2.26 लाख
चीनी मिले- चार
गन्ना क्रय केंद्र- 188


शुरू में पूरनपुर की चीनी मिल में दिक्कत आई थी। अब ठीक चल रही है। गन्ना किसानों को पर्ची का संकट की बात सामने नहीं आई है। इसे दिखवाया जाएगा। खुशीराम भार्गव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed