{"_id":"65ca99f07c0118b5a50b7624","slug":"puranpur-will-get-clean-water-with-rs-16-crores-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111938-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर को 16 करोड़ से मिलेगा साफ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर को 16 करोड़ से मिलेगा साफ पानी
Tue, 13 Feb 2024 03:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर में पाइप लाइन डालने के लिए आये पाइप । संवाद
पूरनपुर। नगर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम शुरू हो गया है। पेयजल आपूर्ति के लिए नए ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। पाइपलाइन भी बिछेगी। इन कामों की शुरुआत भी कर दी गई है। अमृत योजना फेस-दो से कराए जा रहे इन कामों पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
अमृत योजना फेस-दो से घर-घर साफ और स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। नगर में रेलवे पटरी के दोनों ओर रहने वालों को इसका लाभ मिलेगा। पूर्व से भी इन स्थानों पर ओवरहेड टैंक बने हैं। नए काम से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। यह काम करीब 16 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। इसमें रेल पटरी के दक्षिण ओर करीब 11 करोड़ और दूसरी ओर पांच करोड़ रुपये से काम कराया जाएगा।
इस काम को निर्धारित समय पर पूरा किए जाने का दावा भी किया जा रहा है। नगर पालिका ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि पटरी के दक्षिण में पुराने 250 केएल क्षमता के दो ओवरहेड टैंक बनेंगे। पुराने एक टैंक को ध्वस्त किया जाएगा। 36 किलोमीटर के दायरे में पाइप लाइन डाली जाएगी। रेलवे पटरी के दोनों ओर पांच पंप दोनों ओर बनाए जाएगे। लाइन पार क्षेत्र में भी पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा 600 केएल का वाटर ओवरहेड टैंक बनेगा। यहां के पुराने पंप को रीबोर किया जाएगा।
विज्ञापन
पंप हाउस और आवास भी बनेंगे
इस नए काम में ओवरहेड टैंक के अलावा पंप भी बनंगे। साथ कर्मचारियों के आवास भी बनाए जाएंगे। निर्माण से नगरवासियों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिलेगी। पानी के लिए परेशानी का सामना नहीं करना होगा। ईओ ने बताया कि नए काम के दौरान पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। इसकी कोशिश की जा रही है।
ये काम कराए जाएंगे
- रेलवे पटरी के दक्षिण दो नए पंप बनाए जाएंगे। दोनों ओर को मिलाकर कुल पांच नए पंप बनेंगे।
- 36 किलोमीटर के दायरे में पाइपलाइन बिछेगी।
- एक पंप को रिबोर किया जाएगा और एक ध्वस्त होगा।
- पंप हाउस और कर्मचारियों के आवास भी बनाए जाएंगे।
-- -- -- -- -- --
इन मोहल्लों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल
नगर में 25 वार्ड हैं। इसमें 20 वार्ड रेलवे पटरी के दक्षिण और पांच उत्तर में हैं। नगर की आबादी एक लाख से अधिक है। अमृत योजना से होने वाला काम पूरे नगर में कराया जाएगा। इस काम से नगर की पूरी आबादी को लाभ होगा। जिन स्थानों पर पूर्व में आपूर्ति हो रही है, वहां भी काम कराया जाएगा।
लाइन पार लड़खड़ाई पानी की सप्लाई
अमृत योजना के काम से लाइन पार इलाके के पेयजल आपूर्ति लड़खड़ा गई है। लोगाें को एक दिन पानी मिलता है तो दूसरे दिन सप्लाई रुक जाती है। कभी-कभार दो-तीन दिन तक पानी नहीं आता। सप्लाई न आने पर हैंडपंप का सहारा लेना पड़ता है। पालिका अभी इस समस्या का समाधान नहीं कर सकी है।