{"_id":"66e74b571d5ca5e0df047a94","slug":"puranpur-two-to-three-feet-of-water-remained-in-the-houses-even-on-the-third-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122505-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर : तीसरे दिन भी घरों में भरा रहा दो से तीन फुट पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर : तीसरे दिन भी घरों में भरा रहा दो से तीन फुट पानी
विज्ञापन
पूरनपुर की ध्रुव कॉलोनी में भरा पानी। संवाद
- फोटो : पूरनपुर की ध्रुव कॉलोनी में भरा पानी। संवाद
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर कम होने से चंदिया हजारा की आबादी में भरा पानी निकल गया, लेकिन गांव खिरकिया बरगदिया, कॉलोनी नंबर छह, ध्रुव कॉलोनी, राहुलनगर में तीसरे दिन भी घरों में दो से तीन फुट तक जलभराव बना रहा। खिरकिया बरगदिया और ढक्का चांट जाने वाले रास्ते पर तीन से चार फुट तक पानी का बहाव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत आई।
एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने गांव चंदिया हजारा पहुंचकर स्थिति को देखा। जलभराव के चलते वे कॉलोनी नंबर छह और अन्य गांवों में नहीं पहुंच सके। उन्होंने कम्युनिटी किचन लगातार चलाने के निर्देश दिए।
बनबसा बैराज से शारदा नदी में शुक्रवार को 4.61 लाख क्यूसेक पानी पास होने के बाद नदी के उफनाने से गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, कॉलोनी नंबर छह, ध्रुव कॉलोनी, खिरकिया बरगदिया की आबादी में तीन से पांच फुट पानी भरने से सैकड़ों लोगों को दो दिन तक घरों की छतों पर खुले आसमान के नीचे रहना पड़ा।
विज्ञापन
शनिवार शाम से नदी का जलस्तर कम होना शुरू हुआ। रविवार को गांव चंदिया हजारा की आबादी में भरा पानी तो निकल गया, लेकिन खिरकिया बरगदिया, राहुलनगर, कॉलोनी नंबर छह, ध्रुव कॉलोनी में आबादी में दो से तीन फुट पर पानी भरा रहा। गांव चंदिया हजारा से खिरकिया बरगदिया और खिरकिया बरगदिया से ढक्काचांट जाने वाले रास्ते पर रविवार को भी जलभराव रहने से लोगों को आवागमन करने में काफी असुविधा हुई।
चंदिया हजारा में घरों से पानी निकलने पर कीचड़ और बदबू से लोग परेशान रहे। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने गांव चंदिया हजारा पहुंचकर स्थिति देखी और कम्यूनिटी किचन लगातार चलाने के निर्देश दिए।
--
ढक्काचांट में अधिकतर लोगों ने ले रखी है शरण
गांव खिरकिया बरगदिया, ध्रुव कॉलोनी में तीसरे दिन भी घरों में पानी भरा रहा। ऐसे में गांव खिरकिया बरगदिया और ध्रुव कॉलोनी के अधिकतर लोगों ने गांव छोड़कर ढक्काचांट गांव के ऊंचे स्थानों पर शरण ले रखी है।

पूरनपुर की ध्रुव कॉलोनी में भरा पानी। संवाद- फोटो : पूरनपुर की ध्रुव कॉलोनी में भरा पानी। संवाद