{"_id":"642dd50f1961f71e330fb436","slug":"puranpur-laborer-hacked-to-death-in-haryana-pilibhit-news-c-4-1-118551-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हरियाणा में पूरनपुर के मजदूर की गड़ासे से काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हरियाणा में पूरनपुर के मजदूर की गड़ासे से काटकर हत्या
विज्ञापन
शेरपुरकलां और जादौपुर गांव के मजदूरों का हरियाणा में हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर (पीलीभीत)। गन्ना छिलाई करने हरियाणा गए मजदूरों में काम केे पीछे विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर शेरपुरकलां का युवक क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया सखावत पर जान से मारने की नीयत से हमलावर हो गया। बीच-बचाव पर सखावत तो भाग गया, लेकिन आरोपी ने सखावत के भाई नजाकत अली की गड़ासे से हत्या कर दी।
क्षेत्र से हर साल बड़ी संख्या में लोग मजदूरी करने ग्रुपों में हरियाणा जाते हैं। इस बार भी शेरपुरकलां और गांव जादौपुर गहलुइया के कई लोग मजदूरी पर गन्ना छिलाई करने हरियाणा मे जिला मेवात के तहसील नूह में मजदूरी करने गए थे। पिछले साल मजदूरी करने गए शेरपुरकलां के एक युवक और उसके रिश्तेदार गांव जादौपुर गहलुइया निवासी सखावत में मारपीट हो गई थी। तब साथ गए मजदूरों और सखावत के भाई नजाकत ने बीच-वचाव कर दिया था। इसके बाद दोनों की आपस में बोलचाल भी हो गई, लेकिन आरोपी मौके की तलाश में रहा।
मंगलवार शाम को फिर आरोपी और सखावत में कहासुनी हो गई। इस पर आरोपी सखावत को मारने के लिए गड़ासा लेकर हमलावर हो गया। इस दौरान सखावत तो मौके से भाग गया, लेकिन आरोपी ने उसके भाई नजाकत की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। नजाकत की हत्या की सूचना पर हरियाणा पहुंचे उसके रिश्तेदार दिलशाद ने मोबाइल पर बताया कि हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। वे लोग गांव लौट रहे हैं।