फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   puranpur in pilibhit

सिस्टम बेहाल: धान क्रय केंद्रों पर सूखते मिले आलू, स्टाफ नदारद

Fri, 04 Oct 2019 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
puranpur in pilibhit
पूरनपुर (पीलीभीत)। आरएफसी पीके श्रीवास्तव को निरीक्षण में मंडी समिति के धान खरीद केंद्रों पर आलू सूखते मिले। राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के धान खरीद केंद्र पर केंद्र प्रभारी सहित अन्य स्टाफ नदारद मिला।
विज्ञापन

पूरनपुर मंडी समिति क्षेत्र में विभिन्न खरीद एजेंसियों के 49 धान खरीद केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से एफसीआई के दो, आरएफसी, कर्मचारी कल्याण निगम, पीसीएफ का एक-एक धान खरीद केंद्र मंडी समिति में लगाया गया है। एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू करने का दावा किया जा रहा था, लेकिन अब तक धान खरीद शुरू नहीं हो सकी। इतना ही नहीं धान खरीद केंद्रों पर किसानों को मिलने वाली सुविधाएं भी क्रय केंद्रों पर नहीं है। बृहस्पतिवार को आरएफसी पीके श्रीवास्तव ने मंडी समिति के धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उनको राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के धान खरीद केंद्र पर खरीद केंद्र प्रभारी सहित अन्य स्टाफ नदारद मिला। खरीद केंद्र पर धान की जगह आलू सुखाया जा रहा था। खरीद केंद्र पर किसानों को पानी पिलाने को रखा गया कर्मचारी मिला। आरएफसी ने इसके अलावा भारतीय खाद्य विभाग, पीसीएफ, आवश्यक वस्तु निगम के धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि धान खरीद केंद्रों पर किसानों के बैठने को तख्त, पीने के पानी की व्यवस्था, बिजली सप्लाई की व्यवस्था नहीं मिली। पीसीएफ और कर्मचारी कल्याण निगम को धान खरीद को अभी धनराशि भी नहीं दी गई है। राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के खरीद केंद्र पर खरीद प्रभारी सहित अन्य स्टाफ नदारद मिला। जिनके खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी। निरीक्षण में आरएफसी खरीद केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों से खरीद करने और किसी कीमत पर उनको न लौटाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed