{"_id":"6515cfa8c60abe12070d0424","slug":"puranpur-electricity-remained-stalled-for-nine-hours-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-4984-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर में नौ घंटे ठप रही पूरनपुर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर में नौ घंटे ठप रही पूरनपुर की बिजली
Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। बृहस्पतिवार को जुलूस-ए-मुहम्मदी के लिए नगर की बिजली आपूर्ति सुबह करीब सवा सात बजे बंद कर दी गई। जुलूस निकलने के बाद कुछ क्षेत्र की आपूर्ति तो करीब दो बजे सुचारू कर दी गई, लेकिन बाकी नगर में बिजली संकट बना रहा। कुछ देर बार कटौती शुरू होने पर फिर पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम 4:25 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई, लेकिन इसके बाद भी आने, जाने का क्रम बना रहा।
नगर में चार फीडरों से 16 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार को नगर में निकाले गए जुलूस-ए-मुहम्मदी को लेकर पूरे नगर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे नगर में सुबह और दोपहर को होने वाली पानी की आपूर्ति भी बंद रही। दोपहर करीब दो बजे नगर के कुछ हिस्से में बिजली आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन बार-बार ट्रिपिंग होती रही।
दोपहर पौनेे तीन बजे रोस्टिंग में फिर पूरे नगर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद 4:25 बजे आपूर्ति चालू हुई, लेकिन इसके बाद भी बिजली आने-जाने का क्रम शाम तक जारी रहा। करीब नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं के इन्वर्टर भी डाउन हो गए। गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई। एसडीओ प्रवीण कनौजिया ने बताया कि सुबह नगर की बिजली आपूर्ति जुलूस की वजह से बंद कराई गई थी। इसके बाद रोस्टिंग में आपूर्ति बंद हुई।