फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Puranpur block became overall champion, Lalourikheda runner-up

Pilibhit News: पूरनपुर ब्लॉक बना ओवरऑल चैंपियन, ललौरीखेड़ा उप विजेता

Sun, 08 Dec 2024 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Puranpur block became overall champion, Lalourikheda runner-up
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में आयोजित बेसिक ​शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय 40वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के ओवरऑल चैंपियन का खिताब पूरनपुर ब्लॉक ने जीता। ललौरीखेड़ा ब्लॉक उप विजेता बना। अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट ने विजेताओं को ट्राॅफी देकर प्रतियोगिता का समापन किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गांधी स्टेडियम में आकर छात्र जीवन के दिन याद आ गए हैं। बचपन में खेल में बहुत रुचि रहती थी। नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है।
विज्ञापन

एएसपी, सिटी मजिस्ट्रेट और बीएसए ने विजेता खिलाड़ियों, व्यायाम शिक्षकों, खेल शिक्षकों को सम्मानित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी का उत्साहवर्धन कर मंडल की तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक राकेश पटेल, सचिन कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, मनीष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष मुकेश अवस्थी, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष लाल करन आदि मौजूद रहे।


--
लंबी कूद में नंदिनी ने मारी बाजी
जूनियर स्तर बालिका वर्ग की लंबी कूद में पूरनपुर की नंदिनी प्रथम, बीसलपुर की विनीता द्वितीय व बिलसंडा की अंजू तृतीय रहीं। योग प्रतियोगिता में पूरनपुर की टीम प्रथम, बरखेड़ा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर बालिका वर्ग की जूनियर स्तर दौड़ में पूरनपुर की रूबी प्रथम, मरौरी की पायल द्वितीय, ललौरीखेड़ा की सनाबी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में बरखेड़ा की टीम विजेता रही। जूनियर स्तर गोला फेंक प्रतियोगिता में ललौरीखेड़ा के शिवम प्रथम, बरखेड़ा के निखिल द्वितीय व बरखेड़ा के ही केशव तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में पूरनपुर की सुजीता प्रथम, पूरनपुर की रानी द्वितीय, ललौरीखेड़ा की रिद्रा फातिमा तृतीय स्थान पर रहीं। हॉकी प्रतियोगिता जूनियर स्तर बालिका वर्ग की कराई गई। इसमें संध्या एंड पार्टी प्रथम, रुचि एंड पार्टी द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता में पूरनपुर की रंजीत बैरागी की टीम प्रथम, ललौरीखेड़ा की शिवा की टीम द्वितीय रही। प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में ललौरीखेड़ा विजेता और पूरनपुर उपविजेता बना। जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पूरनपुर की टीम विजेता तो अमरिया की टीम उपविजेता रही। निर्णायक समिति में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक केके सिंह, फैजान अली, नरेंद्र मौर्य, आदित्य गंगवार, प्रखर मिश्रा, जयप्रकाश, बीनू गंगवार, सृष्टि जैसवार सहित सभी ब्लॉकों के व्यायाम शिक्षक, खेल अनुदेशक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed