फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Punjab Police questioned two medical store owners

Pilibhit News: पंजाब पुलिस ने दो मेडिकल स्टोर स्वामियों से की पूछताछ

Tue, 07 Oct 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 07 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police questioned two medical store owners
पूरनपुर। पंजाब में पकड़ी गईं प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के बिल नगर के दो मेडिकल स्टोर के मिले हैं। इस पर मंगलवार को पंजाब पुलिस ने कोतवाली पुलिस को साथ लेकर यहां के दो मेडिकल स्टोर संचालकों से पूछताछ की। जांच के बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन

यहां बता दें कि पंजाब पुलिस ने करीब दो साल पहले भी नगर के दो मेडिकल स्टोरों के बिल पकड़े जाने पर यहां आकर छापा मार कार्रवाई की थी। तब पंजाब पुलिस बंडा रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर के संचालक को पकड़कर अपने साथ ले गई थी, जबकि माधोटांडा रोड पर मेडिकल स्टोर पर जांच की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को फिर पंजाब पुलिस नगर में पहुंची। कोतवाली पुलिस को साथ लेकर पंजाब पुलिस ने माधोटांडा रोड पर एक धार्मिक स्थल के समीप मेडिकल स्टोर और शेरपुर रोड पर एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। माधोटांडा रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर का स्वामी मौके पर नहीं मिला। शेरपुर रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर मेडिकल संचालक से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि पंजाब पुलिस ने संपर्क कर स्थानीय पुलिस की मांग की थी। नगर चौकी पुलिस को पंजाब पुलिस के साथ भेजा गया। कार्रवाई की जानकारी पंजाब पुलिस ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed