फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   pull

Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर पुल के निर्माण में लगा अड़ंगा दूर होगा

Sat, 26 Nov 2022 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
pull
हरदोई ब्रांच नहर के जर्जर पुल से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। नापजोख करने और मिट्टी का परीक्षण होने के बाद भी पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर के जर्जर पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इसके पीछे सिंचाई विभाग का पेच फंसा हुआ था। अब सबकुछ ठीक होने के बाद 29 नवंबर को एनएचएआई व सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीम संयुक्त सर्वे करेगी। इसके बाद ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत- पूरनपुर के बीच हरदोई ब्रांच नहर के जर्जर पुल के निर्माण को लेकर काफी समय से लोगों की मांग चल रही थी। जनप्रतिनिधियों की ओर से भी शासन स्तर पर पैरवी की जा रही थी। इसके बाद पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई। मंजूरी के बाद पुल के आसपास कार्यदायी संस्था राज्य सेतु निगम की टीम ने आकर जांच कर मिट्टी का परीक्षण किया। डिजायन भी तैयार कर लिया गया था। काम के लिए आगरा की एक फर्म को ठेका भी मिल गया। इतना सब होने के बाद भी काम शुरू नहीं हो सका। काम शुरू न होने के पीछे सिंचाई विभाग का पेच फंसा हुआ था। पुल की चौड़ाई और अतिक्रमण को लेकर सिंचाई विभाग की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गयौ। इसको लेकर पत्राचार किया जा रहा था। अब रास्ता साफ हो गया है। सिंचाई विभाग की ओर से पुल के निर्माण को लेकर एनएच के अधिकारी और राज्यसेतु निगम के लोगों के साथ संयुक्त सर्वे किया जाना तय हुआ है। संयुक्त सर्वे की रिपोर्ट के बाद ही निर्माण को हरी झंडी दी जाएगी। इसके लिए दोनों विभागों के बीच 29 नवंबर की तारीख को तय की गई है। संयुक्त सर्वे की रिपोर्ट के बाद ही पुल को लेकर काम को शुरू कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

-----
29 नवंबर को सिंचाई व एनएचएआई के अधिकारियों की टीम यहां आकर सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी। पुल के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली र्गइं हैं। इसके बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता, एनएचएआई बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed