फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Publicity subsided, now orbiting began house-to-house

थम गया प्रचार, अब शुरू हुई घर-घर परिक्रमा

Mon, 13 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 13 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Publicity subsided, now orbiting began house-to-house
थम गया प्रचार, अब शुरू हुई घर-घर परिक्रमा
15 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए सोमवार शाम से प्रचार थम गया। करीब एक माह से दौड़ रहे वाहन प्रत्याशियों के कार्यालयों पर खड़े हो गए। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। अब प्रत्याशी और समर्थक पैदल घूमकर लोगों से संपर्क में जुट गए हैं। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ शुरू हुआ चुनाव प्रचार आयोग के निर्देश पर सोमवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंकी। कहीं रोड शो तो कहीं नुक्कड़ सभाओं का दौर चला। वहीं कई प्रत्याशियों ने क्षेत्र में तूफानी दौरे किए। चुनावी शोर थमने से जहां आम लोगों ने राहत महसूस की वहीं इससे लगे कई लोग बेरोजगार हो गए। जनसभा, रैली, नुक्कड़ सभाएं बंद होने के बाद अब प्रत्याशी घर-घर पहुुंचने के प्रयास में स्वयं एवं अपने कार्यकर्ताओं को लगा रहे हैं। इसके लिए मोहल्लों एवं समर्थकों की बैठकें एवं गोष्ठियां भी मंगलवार देररात तक चलने की उम्मीद है। चुनाव प्रचार बंद होने के बाद प्रचार वाहन प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों पर एकत्र हो गए। कार्यालयों पर काफी गहमा गहमी दिखी और छुटभैया नेता अपनी मेहनत के कसीदे स्वयं पढ़ने में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इसके लिए वाहनों की अधिग्रहण कर मंडी समिति में एकत्र कराया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जिले के 1427 बूथों के लिए इतनी ही पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इसके अलावा करीब 80 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। पोलिंग पार्टियां को दी जाने वाली चुनाव सामग्री को मंडी पहुंचा दिया गया है। मंगलवार को सभी पोलिंग पार्टियों को सामग्री देकर बूथों पर रवाना किया जाएगा। इसके लिए सभी मतदान कर्मियों, जोनल, सेक्टर, माइक्रो आब्जर्वर एवं अन्य अधिकारियों को मंडी समिति में बुलाया गया है। सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियों को उनके बूथों की जानकारी देकर सामग्री दी जाएगी इसके बाद पार्टियां बूथों पर रवाना होगी। शाम तक बूथों पर पहुंचकर सभी टीमों को अधिकारियों को सूचित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में वाहनों का रेला : पोलिंग पार्टियां रवाना करने के लिए प्रशासन ने लगभग 850 वाहनों का अधिग्रहण किया है। इसमें 300 बड़े (बस, ट्रक) और 250 छोटे वाहन (मैजिक, कार, बोलेरो आदि) हैं। इसके अतिरिक्त करीब 300 छोटे बडे वाहन पुलिस लाइन में पुलिस पार्टियां भेजने को एकत्र किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed