फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Public inundation on city roads, traffic affected

शहर की सड़कों पर जनसैलाब, यातायात हुआ प्रभावित

Fri, 31 Dec 2021 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Public inundation on city roads, traffic affected
मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान गौहनिया चौराहे पर उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। दोपहर तक शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ना शुरू हो गया था। जनसभा के बाद सड़कों पर भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। भीड़ निकलने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

जिले की चारों विधानसभाओं से कार्यकताओं को लाने की लिए बसें और मैजिकों को लगाया गया था। सुबह आठ बजे से ही लोग सभा स्थल पर पहुंचने लगे थे। वाहनों से उतरकर लोग सभा स्थल की ओर जा रहे थे। धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ने से शहर की सड़कों पर जनसैलाब ने रूप ले लिया। गौहनिया चौराहे पर दिनभर लोगों की भीड़ बनी रही। इसके अलावा माधोटांडा रोड, स्टेडियम रोड, एलएच शुगर मिल, टनकपुर हाईवे सभी लोगों पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही थी। शहर में कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए थे। इससे रोक-रोक लोगों को जाने दिया जा रहा था। शाम को चार बजे मुख्यमंत्री की सभा संपन्न होने के बाद भीड़ जब लौटी, तो सड़कों पर भीड़ का नजारा ही बदल गया था। जाम को लेकर पुलिस लोगों को रुकने नहीं दे रही थी। इससे सड़कों पर दूर दूर तक जनसैलाब ही दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

दिनभर जाम की गिरफ्त में रहा गौहनिया चौराहा
शहर से गुजर रहे टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहा से जिला अस्पताल गेट तक दिनभर लोगों से जाम की स्थित बनी रही। इससे खासकर अस्पताल जाने वाली एंबुलेंसों को दिक्कत हुई। हालांकि पुलिस लगातार एंबुलेंस के लिए भीड़ को सड़क से हटाती रही। इसके बाद भी सड़क पर भीड़ का कब्जा बना रहा। राहगीरों को भी खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तरह बंद रहा शहर कर एक हिस्सा
शहर में मुख्यमंत्री की जनसभा होने के कारण प्रशासन ने दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए थे। इससे गुरुवार को कॉलेज के आस पास का पूरा बाजार बंद रहा। चौराहे के पास पेट्रोल पंप भी बंद रहे। गन्ना वाहनों का प्रवेश बंद होने से चीनी मिल को भी बंद रखा गया। इससे शहर का एक हिस्सा शाम तक पूरी तरह बंद दिखाई दिया। हालांकि जनसभा के बाद दुकानें खुल गईं थी।

असम चौराहे पर भकटते दिखे राहगीर
बीसलपुर, पूरनपुर, जहानाबाद, बरेली की ओर चलने वाली मैजिक और बसों को मुख्यमंत्री की जनसभा में भेज दिया गया था। इससे इन रुटों पर जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। घंटों असम चौराहे पर राहगीरों को वाहनों का इंतजार करना पड़ा। बाद में डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य को रवाना हुए। यह समस्या दिनभर बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed