फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Public Inter College Puranpur won the overall championship

Pilibhit News: पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

Wed, 09 Oct 2024 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Public Inter College Puranpur won the overall championship
पीलीभीत। 68वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर को मिली। सीनियर बालक वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर के हरिश्चंद्र, बालिका वर्ग में वीरांगना अवंतीबाई इंटर कॉलेज की छाया और ज्योति पंत ने जीती। डीएम ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन सात अक्तूबर से चल रहा था। बुधवार को डीएम संजय कुमार सिंह ने प्रतियोगिता का समापन किया। प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग की चैंपियनशिप पब्लिक इंटर कॉलेज को मिली।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की चैंपियनशिप एसएन इंटर कॉलेज, बालिका वर्ग की चौधरी उमराव सिंह इंटर कॉलेज को ट्रॉफी सौंपी गई। सब जूनियर बालिका वर्ग की ट्रॉफी सरस्वती विद्या मंदिर मझोला की मंजू ने जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर के ताजिम खान ने चैंपियनशिप जीती। जूनियर वर्ग में बालिका वर्ग की ट्रॉफी सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर की दीपिका गिरि को दी गई। सभी विजेता खिलाड़ियों को डीएम और नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्रा ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
समापन समारोह में अंगूरी देवी बालिका इंटर कॉलेज, ज्ञान प्रशांत मेमोरियल और जीजीआईसी की छात्राओं ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस दौरान डीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि यह आप सबके अथक प्रयास और मेहनत का परिणाम है। विजेताओं, उपविजेताओं को बधाई, उनको भी बधाई जो सफल नहीं हुए। अगली बार और मेहनत करने की प्रेरणा लें। मंडलीय प्रतियोगिता में जिले के छात्र अपना नाम रोशन करेंगे। निर्णायक मंडल में प्रशांत शुक्ला, हरिद्वार लाल, हामिद अली, संजय पांडे, रीना मिश्रा, अनिता जोशी, विजय लक्ष्मी, अरुण चन्द्रा, जय हिंद मौर्य, राजीव मिश्रा, विभा मिश्रा, संजय सरकार, नरेंद्र मौर्य रहे।
इस मौके पर अखलाक हसन खान, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, नरेंद्र सिंह, रोहिताश गंगवार, डॉ. योगेश गंगवार, मोहम्मद फिरोज, डॉ. जावेद अहमद, मीना कुमारी आदि शिक्षक प्रधानाचार्य मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने तीन दिनों तक चली एथलेटिक्स प्रतियोगिता की आख्या से मुख्य अतिथि को अवगत कराया। संचालन दुर्गेश कुमार आर्य ने किया।







शिक्षकों ने डीएम के सामने रखी अवकाश की मांग

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षकों ने जिलाधिकारी से रैली के उपलक्ष्य में एक दिन का अवकाश देने की मांग की। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. अचल कुमार मिश्रा ने कहा कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिन कॉलेजों के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया है उनके प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षकों को एक दिन का अवकाश दिया गया है।


शाहजहांपुर में होगी मंडलीय प्रतियोगिता


जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि जो भी प्रतिभागी जीते हैं या दो इवेंट्स में उपविजेता रहे हैं, वह सभी 15 अक्टूबर से होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता शाहजहांपुर में होगी। चयनित सभी प्रतिभागी अपनी पात्रता प्रमाण पत्र छह प्रतियों में 11 अक्टूबर तक इकरा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अखलाक हसन के पास जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed