फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prvktannd full of supporters seized three tractor Trolian

प्रवक्तानंद के समर्थकों से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रालियां सीज

Sat, 21 Jan 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 21 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
 भाजपा का दामन छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल से विधानसभा बरखेड़ा से प्रत्याशी बने स्वामी प्रवक्तानंद के समर्थकों से भरी तीन ट्रालियां सचल दल ने सीज कर दी। प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताते हुए थाने पहुंचकर रालोद प्रत्याशी ने विरोध जताया। कार्रवाई के पीछे सत्ता का दबाव होने के आरोप लगाए। शनिवार को रालोद के बरखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी स्वामी प्रवक्तानंद ने नामांकन कराया। इसको लेकर समर्थक मां यशवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में एकत्र हो रहे थे। इसे लेकर देहात क्षेत्रों से काफी भीड़ बुलाई गई थी। इसी क्रम में करीब तीन ट्रालियों में सवार होकर 100 समर्थक बरखेड़ा से पीलीभीत आ रहे थे। बीसलपुर रोड पर जिरौनिया पुलिस चौकी के पास सचल दल के नायब तहसीलदार अनुराग सिंह, एसएसआई आरके भारद्वाज, सिपाही विवेक पटेल ने चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर ट्रालियां रोक ली। समर्थकों के नामांकन में शामिल होने के लिए जाने की बात कहने पर अधिकारियों ने वाहनों के कागजात चेक करना शुरू कर दिये। कागजात न दिखा पाने पर तीनों वाहनों को थाने लाकर सीज कर दिया। इसको लेकर काफी नोकझोंक होती रही। प्रत्याशी स्वामी प्रवक्तानंद का कहना है कि प्रशासन ने सत्ता के दबाव में गलत तरीके से कार्रवाई की है। नामांकन को लेकर लोगों को बुलाने की अनुमति ली गई थी। इधर पुलिस वाहनों के कागजात न होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed