फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Provincial election of Industry Trade Board in June

Pilibhit News: उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय चुनाव जून में

Thu, 30 May 2024 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Provincial election of Industry Trade Board in June
उघोग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल की बैठक में मौजूद व्यापारी । स्रोत - व्यापारी
पूरनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जून में होने वाले प्रांतीय त्रिवर्षीय चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने नगर में पहुंचकर व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में 28 नए प्रांतीय सदस्यों को जोड़ा गया। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर चुनाव के बाद मुख्यमंत्री से मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र मिश्र ने कहा कि प्रांतीय त्रिवार्षिक चुनाव 29, 30 जून को होने है। इसमें अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष के 24 सहित 102 पदों पर चुनाव होना है। चुनाव में हर जिले के प्रांतीय सदस्यों के साथ कम से कम 10 व्यापारी पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने सदस्यता पर भी जोर दिया। प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने बताया कि 28 व्यापारियों से सदस्यता शुल्क जमा कर उनको सदस्य बनाया गया। प्रांतीय प्रभारी ने कहा कि व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के लिए चुनाव के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री शैली अग्रवाल, नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां, महामंत्री अजय खंडेलवाल, संरक्षक बलजीत सिंह खैहरा, अशोक खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed