फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protesting remarks against Mayawati

मायावती के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 21 Jul 2016 11:44 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो मायावती के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में टिप्पणी करने के आरोपी भाजपा नेता का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की मांग की गई।  
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अर्चना वर्मा के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचकर मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने साथ लाए भाजपा नेता दयाशंकर के पुतले को आग के हवाले कर दिया। राज्यपाल को संबोंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी पर अब तक आरोपी भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में दयाशंकर के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में फिरोज खां, रामदास मौर्य, सुल्तान खां, संजय खान, रूपराम वर्मा, धर्मदास, विनोद कुमार गौतम, छेदाला, रईस अहमद, अखलाक अंसारी, रामभरोसे लाल, रामज्ञा, रामलखन गौतम, भोला प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed