फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protested by raising slogans against the railway

Pilibhit News: रेलवे के खिलाफ नारेबाजी कर किया किया प्रदर्शन

Wed, 05 Jul 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 05 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Protested by raising slogans against the railway
बीसलपुर में रेलवे स्टेशन के पास रेल विभाग के विरोध में प्रदर्शन करते मोहल्ला वासी।
बीसलपुर। नगर के लोगों ने रेलवे स्टेशन के पास कोयला डिपो फिर बहाल करने की तैयारी के खिलाफ मंगलवार शाम प्रदर्शन किया। लोग रेलवे स्टेशन के पास इकट्ठे हुए रेल विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास स्थित कोयला डिपो में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले कोयले का उतार हो रहा था। कोयले की वजह से रेलवे स्टेशन के आसपास के मोहल्लों के लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। दरअसल, कोयले के कण उड़कर उनके घरों में जाते थे। स्थानीय निकाय चुनाव से पहले प्रभावित लोगों ने रेल विभाग के विरोध में लंबा प्रदर्शन भी किया था। तब राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के हस्तक्षेप पर कोयला डिपो बंद हो गया था।
विज्ञापन

अब रेल विभाग के अधिकारियों ने कोयला डिपो फिर से चालू करने के संबंध में तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेल विभाग के अधिकारियों की तैयारियों को देखते हुए मोहल्ला के लोगों में फिर रोष फैल गया। उन मोहल्लों के लोग मंगलवार की शाम रेलवे स्टेशन के पास जमा हुए और रेल विभाग के विरोध में जोरदार प्रदर्शन नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कोयला डिपो नहीं चलने देंगे। अधिकारियों ने कोयला डिपो चलाने का प्रयास किया तो रेल विभाग के विरोध में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में अर्जुन, सुबोध, रवि कुमार ,राजू, आजम ,तहजीब, परवेज और अरबाज समेत काफी लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed