{"_id":"5eea657f8ebc3e432e6099cc","slug":"protest-of-china-pilibhit-news-bly409633026","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के खिलाफ गुस्सा उफान पर, किसी ने जलाया चीन का सामान, किसी ने फूंका पूतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के खिलाफ गुस्सा उफान पर, किसी ने जलाया चीन का सामान, किसी ने फूंका पूतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। भारत-चीन की लद्दाख सीमा पर हुई झड़प में भारतीय जवानों की शहादत के बाद लोगों में गम और गुस्सा दिखने को मिला। चीन की नापाक हरकत का विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
बुधवार दोपहर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्र हुए। जिला महामंत्री अमित गुप्ता की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने सरकार से चीनी को करारा जवाब देने की मांग की। नगराध्यक्ष प्रताप सिंह राठौर, जगदीश राठौर, सूर्य वाहन सिंह, योगेश कुमार, मुनीष शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, छतरी चौराहा स्थित कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया और श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि शहीदों की शहादत का मूल्य कभी चुकाया नहीं जा सकता। सरकार को चीन को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। यहां अनिल अरोड़ा, यूसुफ मलिक, मुनेंद्र पाल सक्सेना, कमलजीत सिंह, जगमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर में जलाया चाइनीज सामान
बीसलपुर। हिंदु युवा वाहिनी (हियुवा) कार्यकर्ताओं ने लद्दाख सीमा पर चीन की हरकत पर गुस्सा जताया। बारह पत्थर चौराहे पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने चाइनीज सामान का बहिष्कार करने की अपील की। इस दौरान चायनीज सामान इकट्ठा कर उसे आग के हवाले कर दिया गया। इस मौके पर प्रशांत त्रिवेदी, अंकित पटेल, अंबुज मिश्रा, गौरव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद