फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protest held in Sherpur Kalan against waterlogging

Pilibhit News: शेरपुरकलां में जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 02 Nov 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 02 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Protest held in Sherpur Kalan against waterlogging
गांव शेरपुर कलां में जल भराव के विरोध में प्रदर्शन करते लोग -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूरनपुर। शेरपुरकलां के मोहल्ला रजा नगर में जलभराव के विरोध में एकत्र लोगों ने नाराजगी व्यक्त कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र ही समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।


प्रदर्शनकारी गांव के वसीम खां, हबीब खां ने बताया कि पानी निकास न होने से कई दिनों से मोहल्ला के रास्तों पर जलभराव बना हुआ है। इससे लोगों को आवगामन में खासी असुविधा होती है। नवाजियों और बच्चों, महिलाओंं को खासी असुविधा हो रही है। जलभराव के अलावा फिसलन से आवागमन करते समय लोग अक्सर फिसल कर गिरते है। समस्या को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासक को जानकारी देकर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की गई। मगर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में वसीम खां, हबीब खां, इरशाद खां, शकील खां, वकील खां, अयान खां, अफजल खां, सोएल खां, सलीम खां आदि थे। ग्राम पंचायत प्रशासक जाने आलम ने बताया कि मोहल्ला का पानी निकास एक तालाब की ओर है। कुछ लोगों ने पानी निकास को रोक दिया। इससे समस्या बनी हुई है। समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed