फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protest by keeping dead body at the gate of rice mill, relatives agreed on assurance

Pilibhit News: धान मिल के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन, आश्वासन पर माने परिजन

Sun, 05 Jan 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 05 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Protest by keeping dead body at the gate of rice mill, relatives agreed on assurance
पूरनपुर में राइस मिल गेट पर मजदूर का शव रखकर धरना देकर प्रदर्शन करते लोग।संवाद
पूरनपुर। धान मिल में मजदूर की मौत के बाद मुआवजा न मिलने और अस्पताल में भर्ती साथी का इलाज न कराने को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने मिल गेट पर मृतक का शव रखकर करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना पर विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह और पुलिस मौके पर पहुंच गई। धान मिल संचालक से वार्ता के बाद दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

सिरसा मार्ग स्थित शिवा राइस मिल में शुक्रवार को ड्रायर (धान सुखाने की मशीन) पर काम कर रहे गांव सिरसा के दो मजदूरों की हालत खराब हो गई थी। सीएचसी लाए गए मजदूर लाल बहादुर को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। दूसरे मजदूर गांव निवासी राजेश शर्मा का इलाज बरेली के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। राजेश की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

सीएचसी में लाल बहादुर के पिता जोगराज और अन्य परिजनों ने राइस मिलर की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया। वहीं, राइस मिलर ने कार्यालय कक्ष अंदर से बंदकर करके अलाव तापने पर धुएं की वजह से दम घुटने का तर्क दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर लाल बहादुर का शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे लाल बहादुर के परिजनों और करीबियों ने शव को मिल गेट के सामने एक वाहन पर रखकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीण, मिल संचालक से लाल बहादुर के परिजनों को मुआवजा और राजेश का इलाज कराने की मांग कर रहे थे। बाद में राइस मिलर से लाल बहादुर के परिजन की हुई वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। लालबहादुर के पिता जोगराज ने बताया कि राइस मिलर ने छह लाख रुपये मुआवजा और घायल का इलाज कराने का आश्वासन दिया है। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि समझौता होने के बाद परिजन मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed